Move to Jagran APP

पशु चराने गए किसान की यमुना में डूबने से मौत

टूंडला (फीरोजाबद): सुबह पशु चराने गए किसान की यमुना में डूबने से मौत हो गई। किसान का शव बरामद नहीं

By Edited By: Published: Sun, 28 Aug 2016 11:22 PM (IST)Updated: Sun, 28 Aug 2016 11:22 PM (IST)
पशु चराने गए किसान की यमुना में डूबने से मौत

टूंडला (फीरोजाबद): सुबह पशु चराने गए किसान की यमुना में डूबने से मौत हो गई। किसान का शव बरामद नहीं हो सका। देर शाम तक पुलिस और ग्रामीण किसान की खोजबीन में जुटे हुए थे।

loksabha election banner

थाना नगला ¨सघी क्षेत्र के गांव ग्वारई निवासी 60 वर्षीय विजय ¨सह पुत्र सरदार ¨सह रविवार सुबह करीब 8 बजे घर से पशु चराने के लिए निकले थे। पशुओं को चरने के लिए छोड़ वह शौच करने के लिए यमुना किनारे चले गए। तभी उनका पैर फिसल गया और वह यमुना में तेज बहाव में चले गए। आस-पास पशु चरा रहे अन्य ग्रामीणों ने परिजनों को घटना की जानकारी दी। मौके पर परिजनों के साथ ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। यमुना का बहाव तेज होने के कारण कोई भी ग्रामीण यमुना में उतरने की हिम्मत नहीं जुटा सका। गोताखोरों के साथ पहुंची पुलिस ने यमुना में किसान की काफी तलाश शुरु की, लेकिन देर शाम तक यमुना से किसान का शव बरामद नहीं हो सका। गोताखोरों के साथ ही ग्रामीण भी किसान के शव को यमुना में तलाश रहे हैं। किसान की यमुना में डूबने से मौत के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। ग्रामीण परिजनों को सांत्वना बंधाने में लगे हुए हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.