Move to Jagran APP

पुलिस की मौजूदगी में हुई विनोद की अंत्येष्टि

टूंडला (फीरोजाबाद): ताश खेलने को लेकर हुई विनोद की हत्या के बाद गांव में तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है

By Edited By: Published: Sun, 28 Aug 2016 01:01 AM (IST)Updated: Sun, 28 Aug 2016 01:01 AM (IST)
पुलिस की मौजूदगी में हुई विनोद की अंत्येष्टि

टूंडला (फीरोजाबाद): ताश खेलने को लेकर हुई विनोद की हत्या के बाद गांव में तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है। शनिवार को पुलिस सुरक्षा में मृतक के शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। सुरक्षा के मद्देनजर दोनों गांवों में काफी तादात में पुलिस बल तैनात कर दिया है।

prime article banner

शुक्रवार दोपहर नगला ¨सघी थाना क्षेत्र के गांव दारापुर निवासी विनोद यादव का शव पुलिस ने कुएं से बरामद किया था। विनोद गुरुवार शाम से लापता था। रातभर घर न आने पर परिजनों ने दूसरे दिन खोजबीन शुरू की। इस दौरान परिजनों ने लतुर्रा निवासी राजू को पकड़ लिया था और उसकी पिटाई की थी। परिजनों ने उस पर अपहरण का आरोप भी लगाया था। पूछताछ में राजू ने विनोद की पीट-पीटकर हत्या करने की बात कबूल की थी। बताया था कि विनोद को टीटा उर्फ टीटू ने फोन कर बुलाया था। वहीं उसकी हत्या कर शव कुएं में फेंक दिया था। शव मिलने के बाद परिजनों का आक्रोश बढ़ गया था। पुलिस ने आरोपी राजू को पकड़ रखा था, जबकि बाकी आरोपियों की तलाश में पुलिस जुटी हुई है। दोनों पक्षों के बीच हुए विवाद को लेकर दोनों गांव में पुलिस तैनात कर दी है। शुक्रवार को पुलिस बल की मौजूदगी में विनोद के शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। उसके घर पर ढांढस बंधाने वालों की भीड़ लगी रही।

थाना प्रभारी राजीव यादव का कहना है कि आरोपियों की गिरफ्तारी को दबिश दी जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।

कई बार उग्र हुए परिजन

पूरे घटनाक्रम को लेकर पुलिस सजग दिखाई दी, कई बार परिजन उग्र हुए, लेकिन पुलिस ने उन्हें समझा-बुझाकर शांत करा दिया। परिजन आरोपियों के विरुद्ध सख्त से सख्त कार्रवाई करने की मांग कर रहे हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.