जलकल विभाग पहुंची महिलाएं, नारेबाजी
जागरण संवाददाता, फीरोजाबाद: शहर के कई मुहल्लों में जनता पानी के लिए परेशान है। पानी खरीद कर पीना
जागरण संवाददाता, फीरोजाबाद: शहर के कई मुहल्लों में जनता पानी के लिए परेशान है। पानी खरीद कर पीना पड़ रहा है। गर्मी के मौसम में पानी की समस्या से जूझती कबीर नगर खेड़ा की महिलाएं सोमवार को जल कल विभाग में हंगामा काटा। नगर निगम अफसरों के आश्वासन के बाद में ही महिलाएं यहां से लौटी।
मुहल्ला कबीर नगर खेड़ा की महिलाएं सोमवार सुबह नगर विधायक के आवास पर पहुंची। उन्होने विधायक को बताया कि मुहल्ले में पानी नहीं आता है। क्षेत्रीयजन एक-एक बूंद पानी के लिए तरस रहे हैं। निर्धन एवं श्रमिक बाहुल्य जनता को पानी खरीद कर पीना पड़ रहा है। नगर विधायक ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जलकल विभाग के महाप्रबंधक पीके ¨सह को पत्र लिख कर समस्या समाधान करने के लिए कहा।
इसके बाद में महिलाएं नारेबाजी करते हुए जलकल विभाग पहुंच गई। महिलाओं ने यहां पर नारेबाजी की। उनका कहना था पानी की समस्या दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही है। महाप्रबंधक जलकल विभाग पीके ¨सह ने जल्द समस्या के निदान का आश्वासन दिया। तब महिलाएं यहां से लौटी। मांग करने वालों में ललतेश, पवन, वीरभान ¨सह, रजनी, आशा, ममता आदि प्रमुख हैं।
बकाया जलमूल्य जमा करें उपभोक्ता :
जिन उपभोक्ताओं पर जल मूल्य बकाया है। वह 31 मई तक अपना बकाया जलमूल्य जमा कर दें। रिसोर्ट, मेरिज होम, फैक्ट्री एवं बैंक के साथ में नर्सिंग होम को 2400 रुपये वार्षिक जलमूल्य जमा करना होगा। एक जून से जलकल विभाग द्वारा नगर में अभियान चलाया जाएगा। इस दौरान अगर किसी का जलमूल्य बकाया मिलता है तो उसके कनेक्शन काटे जाएंगे।
वार्ड नंबर 32 में सफाई व्यवस्था ठप :
समाजवादी पार्टी अल्पसंख्यक सभा की बैठक में वार्ड संख्या 32 के क्षेत्रीयजनों ने नगर निगम की अव्यवस्थाओं पर असंतोष जाहिर किया। क्षेत्रीयजनों ने कहा वार्ड नंबर 32 में ठेकेदार एवं सुपरवाइजर मनमानी से कार्य करते हैं। मुहल्ला विलाल नगर, छपरिया सहित कई मुहल्लों में कोई सुविधा नहीं मिलती। ठेकेदार एवं सुपरवाइजरों की इस कार्यप्रणाली से सरकार की बदनामी होने का आरोप लगाते हुए समस्या निदान की मांग की है। बैठक में नफीस, मो. फहीम कुरैशी, आलेनवी, गयासउद्दीन, इरफान खां, नसीम खां, शादाब, जीशान कुरैशी, मुफीस, अकील, परवेज खां उपस्थित थे।