Move to Jagran APP

तेज आंधी से थमी राहें, उड़े होर्डिंग, टूटे पेड़

जेएनए, फीरोजाबाद : सोमवार शाम छह बजे बाद आंधी से राहें थम गई। नगर में दुकानों एवं हाइवे पर लगे होर्ड

By Edited By: Published: Mon, 23 May 2016 11:17 PM (IST)Updated: Mon, 23 May 2016 11:17 PM (IST)
तेज आंधी से थमी राहें, उड़े होर्डिंग, टूटे पेड़

जेएनए, फीरोजाबाद : सोमवार शाम छह बजे बाद आंधी से राहें थम गई। नगर में दुकानों एवं हाइवे पर लगे होर्डिंग उड़ गए। देहात में कई संपर्क मार्ग पेड़ों के टूट कर गिर जाने से बंद हो गए। राहगीर आंधी के बाद में खेतों से राह तलाशते हुए नजर आए। करीब आधे घंटे से भी ज्यादा वक्त तक आंधी का असर रहा। विद्युत तार टूटने से कई क्षेत्रों की आपूर्ति फेल हो गई, जो मंगलवार सुबह सुचारू होने की उम्मीद है।

loksabha election banner

गर्मी के चलते दिन भर सन्नाटे के बाद में छह बजे बाजार में भीड़ उमड़ी ही थी, एकाएक आई आंधी से दुकानदार दुकानदारी छोड़ कर बाहर रखे हुए सामान को बचाने में जुट गए। इधर हाईवे पर भी दोपहिया वाहन चालक रुक कर सुरक्षित जगह तलाशने लगे। सर्विस रोड पर होर्डिंग्स टूट कर गिर गए तो कई क्षेत्रों में मकानों की टिनशेड भी उड़ गई। सर्विस रोड पर रखे हुए खोखों का सामान भी हवा में उड़ गया। आंधी के साथ ही बिजली भी गुल हो गई।

देहात क्षेत्र में कई जगह पेड़ टूट कर तारों पर गिरने से विद्युत विभाग को भी लाखों का नुकसान होने की संभावना है। विद्युत विभाग देर रात तक टीमों से जानकारी कर नुकसान के आकलन में जुटा था।

टूंडला : आंधी से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। विद्युत व्यवस्था लड़खड़ा गई। दर्जनों पेड़ टूट गए। कई जगह पर विद्युत पोल टूटने की भी खबर है। आंधी के चलते राहों पर कुछ नजर भी नहीं आ रहा था। ऐसे में चार पहिया वाहन चालकों ने भी अपने वाहन साइड में रोक लिए। 10 मिनट तक चली आंधी में किसानों का भी नुकसान हुआ है।

नारखी : नारखी पचोखरा रोड पर कई स्थानों पर पेड़ टूटने से मार्ग भी बंद हो गया। हंसराम गढ़ी मार्ग पर भी पेड़ टूटकर गिर पड़ा। नारखी सहित कई गांवों में किसानों के छप्पर एवं टिनशेड भी उड़ गए। कई ग्रामीण अपने छप्परों को बचाने का प्रयास करते हुए नजर आए। नारखी निवासी पप्पू की टिनशेड आंधी में उड़ गई। शमशान घाट की टिनशेड भी उड़ गई। गोपाल सहित कई ग्रामीणों के छप्पर उड़ने से किसान परेशान नजर आए। नारखी फरिहा रोड पर भी पेड़ टूटकर गिरने से वाहन चालक परेशान रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.