प्रदेश भर में स्मार्ट हुई फीरोजाबाद तहसील
जागरण संवाददाता, फीरोजाबाद : जिस कीर्तिमान को हासिल करने के लिए फीरोजाबाद तहसील और जिला प्रशासन पिछल
जागरण संवाददाता, फीरोजाबाद : जिस कीर्तिमान को हासिल करने के लिए फीरोजाबाद तहसील और जिला प्रशासन पिछले कई महीनों से मेहनत कर रहा था। वह उसे हासिल हो गया है। प्रदेश की पहली स्मार्ट और आइएसओ प्रमाणित तहसील होने की अब सिर्फ औपचारिक घोषणा होना बाकी है।
फीरोजाबाद तहसील अपनी बनावट और रंगत के कारण पांच महीने पहले ही दर्शनीय हो गई है। तहसील की व्यवस्थाएं भी विश्वस्तरीय बनाने के प्रयास अब रंग लाने लगे हैं। तहसील आने वाले प्रत्येक व्यक्ति की सुविधा के लिए कई नए कदम उठाए गए हैं। इसके बाद शासन में इसे प्रदेश की पहली स्मार्ट तहसील घोषित करने का प्रस्ताव भेजा गया था। वहीं अंतरराष्ट्रीय मानक प्रमाणीकरण संगठन (आइएसओ) से सर्टिफाइट करने के प्रयास भी चल रहे थे। आइएसओ के प्रतिनिधि कई बार तहसील का निरीक्षण कर चुके हैं। अच्छी बात ये है कि स्मार्टनेस और आइएसओ दोनों का प्रमाण पत्र तहसील को मिलने में अब सिर्फ एक कदम की दूरी रह गई है। तहसील के स्मार्ट होने की घोषणा 6 मई को जिले में आ रहे मुख्यमंत्री अखिलेश यादव करेंगे। उससे पहले आइएसओ का प्रमाण पत्र भी मिल जाएगा। जिस तहसील को मुख्यमंत्री स्मार्ट होने का तमगा देंगे। उसका जायजा लेने सोमवार की शाम मंडलायुक्त आगरा प्रदीप भटनागर तहसील पहुंचे। उन्होंने एसडीएम, तहसीलदार कार्यालय, उनके कोर्ट, आरके कार्यालय, पूछताछ केंद्र का निरीक्षण किया।
तहसील की व्यवस्थाओं से वह संतुष्ट नजर आए। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी निधि केसरवानी, मुख्य विकास अधिकारी कर्मेंद्र ¨सह, जोइंट मजिस्ट्रेट रवींद्र कुमार मांदड़, सिटी मजिस्ट्रेट सुरेंद्र बहादुर यादव मौजूद रहे।