कहीं भट्टियां ठंडी तो कहीं नहीं आए मजदूर
जागरण संवाददाता, फीरोजाबाद : ब्लोइंग कारखानों की हड़ताल खत्म हो गई है। मजदूरों एवं सेवायोजकों में समझ
जागरण संवाददाता, फीरोजाबाद : ब्लोइंग कारखानों की हड़ताल खत्म हो गई है। मजदूरों एवं सेवायोजकों में समझौता हो गया है, लेकिन सोमवार को सिर्फ कुछ कारखानों में ही काम लग सका। कई कारखानों में भट्टियां ठंडी होने से काम नहीं शुरू हो सका, तो कई कारखानों में काम करने वाले मजदूर हड़ताल में अपने गांव लौट गए। ऐसे में कारखानेदार मजदूरों के वापस फीरोजाबाद आने का इंतजार कर रहे हैं।
ब्लोइंग कारखानों में पिछले सोमवार को मजदूरों ने हड़ताल कर दी थी। मजदूरों की हड़ताल लंबी ¨खचने पर कई कारखानेदारों ने अपनी भट्टियों में गैस का प्रेशर कम कर दिया। शनिवार को समझौता वार्ता में मजदूरों की मांगों पर सहमति बनने पर हड़ताल खत्म हो गई है, लेकिन उत्पादन अभी गति नहीं पकड़ पाया है। सोमवार को शहर की कुछ फैक्ट्रियों में ही काम शुरू हो सका। करीब तीन चार फैक्ट्रियों में सोमवार को काम लगा। अन्य फैक्ट्रियों में मजदूर ही नहीं पहुंचे तो कुछ फैक्ट्रियां ऐसी भी हैं, जहां पर मजदूरों के न आने के कारण भी काम शुरू नहीं हो सका। फीरोजाबाद में मैनपुरी, इटावा सहित कई जिलों से मजदूर आते हैं जो फैक्ट्रियों में यहां पर काम करते हैं। इधर बच्चों की छुट्टियां ता उधर हड़ताल होने के कारण मजदूर अपने गांव चले गए हैं। ऐसे में कारखानेदार अब इन मजदूरों के वापस लौटने का इंतजार कर रहे हैं। इधर जिन कारखानों में भट्टियां ठंडी पड़ी हुई हैं, उन्होने रविवार से ही भट्टियों को गर्म करना शुरू कर दिया है। माना जा रहा है मंगलवार तक भट्टियां गर्म होकर उत्पादन की स्थिति में तैयार होगी।