दो दिन में नए कंट्रोल रूम में 52 शिकायतें
जागरण संवाददाता, फीरोजाबाद: शहर में पेयजल संकट दूर होने का नाम नहीं ले रहा है। ओमनगर में लगा नलकूप क
जागरण संवाददाता, फीरोजाबाद: शहर में पेयजल संकट दूर होने का नाम नहीं ले रहा है। ओमनगर में लगा नलकूप का वाटर लेवल नीचे खिसक जाने से यहां पानी की समस्या खड़ी हो गई है। वहीं नई आबादी और पुराने इलाकों में पेयजल किल्लत बनी हुई है। जनता को पीने के पानी के लिए दूरदराज की दौड़ लगानी पड़ रही है।
गर्मी के बढ़ते तापमान और विद्युत कटौती के कारण यह समस्या और गहरा गई है। हालांकि जलकल विभाग द्वारा करीब आधा दर्जन नलकूपों को बिजली कटौती के समय जेनरेटर से जलापूर्ति की जा रही है, मगर यह अपर्याप्त है। बढ़ते पेयजल संकट को देखते हुए जलकल विभाग में नया कंट्रोल रूम बनाया गया है। इसका नंबर 7088118002 है। यहां दो दिनों में तकरीबन 52 शिकायतें आ चुकी हैं। इनका क्रमबद्ध तरीके से समाधान कराया जा रहा है। जो समस्या तत्कालिक रूप से दूर हो सकती हैं, उनका निदान कराया जा रहा है। अन्य के लिए प्रस्ताव तैयार करते हुए कार्य कराने की तरफ प्रयास शुरू हो गए हैं। आने वाले दिनों में यहां टेंडर प्रक्रिया अपनाते हुए काम कराए जाएंगे। यहां मुख्य रूप से पाइप लाइन में पानी न आना, पाइप लाइन का चौक होना, सबमर्सिबल पंप लगवाए जाने समेत अनेक तरह की शिकायतें हैं।