सत्ता की दबंगई से सहमा अमीन का परिवार
जागरण संवाददाता, फीरोजाबाद: मैनपुरी के एक परिवार ने दबंगों की धमकी से परेशान होकर अपना घर छोड़ दिया।
जागरण संवाददाता, फीरोजाबाद: मैनपुरी के एक परिवार ने दबंगों की धमकी से परेशान होकर अपना घर छोड़ दिया। यह परिवार रिश्तेदारी में शरण पाए हुए है। स्थानीय स्तर पर न्याय न मिलने पर अब वह उच्चाधिकारियों से गुहार लगाने का मन बना रहा है।
यह परिवार है मैनपुरी के नगला रते का। मनोज कुमार पुत्र मुलायम ¨सह मैनपुरी ¨सचाई विभाग में अमीन के पद पर तैनात हैं। नगला रते में नीचे हुए पुराने मकान को ऊंचा कर नए सिरे से बनवाया। इसको लेकर पड़ोस में रहने वाले यादव समुदाय के लोग उससे जलन मानने लगे। 21 नवंबर को अमीन ने मकान की खुशी में भागवत कथा का आयोजन किया। आरोप है पड़ोसी दबंगों ने दोपहर में पत्नी कांती देवी, बेटी संगम और बेटा ¨रचू को लाठी-डंडों से मारपीट कर घायल कर दिया। सूचना पर मनोज घर आए तो उन्हें भी बुरी तरह से पीटा, जिससे उनके सिर में गंभीर चोट आई। परिवार शहर कोतवाली पहुंचा और तहरीर दी, जिस पर पुलिस ने एनसीआर दर्ज कर इतिश्री कर ली। इसके बाद पुलिस सत्तारूढ़ नेताओं के संरक्षण के चलते आरोपियों के पक्ष में आ गई। दबंग पीड़ित के बेटे को दुष्कर्म के मामले में फंसा कर जेल भेज ¨जदगी बर्बाद करने तक की धमकी दे रहे हैं। आरोप लगाया 25 नवंबर को ज्योति चौकी इंचार्ज अमीन को उठा ले गए। चौकी पर पुलिस ने समझौता कराने को कहा। आरोप है मना करने पर पुलिस कर्मियों ने पिटाई की और कोरे कागज पर हस्ताक्षर करा लिए। अमीन मनोज ने बताया आज भी दबंग उसे जान से मारने की धमकियां दे रहे हैं। बताया सत्तारूढ़ नेताओं का दबंगों को संरक्षण है, जिसके तहत पुलिस असहाय बनी हुई है। इन्हीं धमकियों से परेशान होकर वह अपने परिवार के साथ फीरोजाबाद रिश्तेदारी में शरण पाए हुए है। उसने बताया वह न्याय के लिए उच्चाधिकारियों से गुहार लगाएगा।