Move to Jagran APP

इंजीनियरों के फर्जी हस्ताक्षरों से नौकरी को दावेदारी

जागरण संवाददाता, फीरोजाबाद: पालिका कार्यकाल के ठेका कर्मचारी नगर निगम का पीछा नहीं छोड़ रहे हैं। जलकल

By Edited By: Published: Sat, 28 Nov 2015 12:15 AM (IST)Updated: Sat, 28 Nov 2015 12:15 AM (IST)
इंजीनियरों के फर्जी हस्ताक्षरों से नौकरी को दावेदारी

जागरण संवाददाता, फीरोजाबाद: पालिका कार्यकाल के ठेका कर्मचारी नगर निगम का पीछा नहीं छोड़ रहे हैं। जलकल विभाग में ठेका व्यवस्था के तहत मिस्त्री के पद पर काम करने वाले ने श्रम न्यायालय में स्थाई नौकरी के लिए वाद दायर कर दिया। नोटिस आने पर अधिकारी दंग रह गए। प्रमाण पत्र में एई और जेई के फर्जी हस्ताक्षर करने के मामले में संबंधित के खिलाफ थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।

loksabha election banner

चंद्रवाड़ के मजरा नगला गोकुल में पृथ्वीराज उर्फ पहलवान पुत्र सूबेदार रहते हैं। कुछ दिन पूर्व उन्होंने श्रम न्यायालय फीरोजाबाद में नगर निगम में स्थाई नौकरी का दावा दायर किया। दावे के साथ कई कागजात भी लगाए थे। इसमें एक प्रमाण पत्र भी लगाया है, जिसके जरिए खुद को स्थाई कर्मचारी होना बताया है। इस प्रमाण पत्र पर जलकल के सहायक अभियंता एहसान उल हक के साथ अवर अभियंता संजय ¨सघल के हस्ताक्षर हैं। श्रम न्यायालय ने दो दिन पूर्व निगम के पास नोटिस भेजा। नोटिस मिलने पर निगम अधिकारी दंग रह गए। नगर आयुक्त राम औतार रमन ने एई और जेई को नोटिस भेज इस संबंध में स्पष्टीकरण मांगा है। इधर, सहायक अभियंता एहसानउल हक ने गुरुवार को उत्तर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक को तहरीर दी। तहरीर में कहा कि पृथ्वीराज ने मेरे और जेई संजय ¨सघल के फर्जी हस्ताक्षर करा प्रमाण पत्र तैयार किया, जो निराधार व असत्य है। यह भी कहा कि 17 अगस्त को ठेका कर्मचारी पृथ्वीराज को हटा दिया था। उसने जो प्रमाण पत्र न्यायालय दाखिल किया, वह फर्जी है। उन्होंने संबंधित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है। उत्तर कोतवाली के इंस्पेक्टर शशिकांत शर्मा का कहना है कि फर्जी हस्ताक्षर के मामले में पृथ्वीराज के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। विवेचना के बाद सही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

यह प्रमाण पत्र किया जारी

पृथ्वी ने न्यायालय में प्रमाण पत्र पेश किया है। इसमें लिखा है कि वह नगर पालिका जलकल में मिस्त्री के पद पर कार्य करते हैं और कुश्ती के भी शौकीन हैं। इस पर सहायक अभियंता एहसानउल हक और अवर अभियंता संजय ¨सघल के हस्ताक्षर हैं। यह 19 नवंबर, 2013 की तिथि का जारी किया हुआ है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.