शिवपाल ने बंद कमरे में सपाइयों से की गुफ्तगू
फीरोजाबाद (सिरसागंज): प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री शिवपाल ¨सह यादव सिरसागंज में शादी समारोह में भाग
फीरोजाबाद (सिरसागंज): प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री शिवपाल ¨सह यादव सिरसागंज में शादी समारोह में भाग लेने आए। इस दौरान उन्होंने सपा नेताओं से बंद कमरे में गुफ्तगू भी की। वहीं मीडिया से दूर रहे।
नगर पालिका परिषद की पूर्व चेयरमैन सरोज शर्मा के बड़े बेटे का शुक्रवार को रिसेप्शन समारोह था। दोपहर 12 बजे समारोह में शिवपाल यादव पहुंचे। नव दंपति को आशीर्वाद देकर परिजनों से मुलाकात की। इस दौरान बंद कमरे में उन्होंने सपा नेताओं से भी मुलाकात की। पत्रकारों ने बात करने का प्रयास किया। मगर उन्होंने कहा कि शादी समारोह में आए हैं, कोई राजनीतिक बात नहीं।
समारोह के बाद वह पूर्व पालिकाध्यक्ष ठा.राघवेंद्र ¨सह के नर¨सह प्लाजा पर पहुंचे। यहां उन्होंने सपा कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। इसके बाद वह सैफई के लिए रवाना हो गए। इस दौरान उनके साथ सीताराम शर्मा, ब्लॉक प्रमुख मदनपुर ग्या प्रसाद सोमेश, एमएलसी असीम यादव, सपा जिलाध्यक्ष डॉ. दिलीप यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष रामसेवक यादव, पीसीयू पूर्व चेयरमैन सुल्तान ¨सह यादव, अनुजेश प्रताप यादव आदि थे।