गड़बड़ी की सूचनाओं पर दौड़ते रहे डीएम, एसपी
फीरोजाबाद: एका ब्लॉक की कमान खुद जिलाधिकारी विजय किरन आनंद और पुलिस अधीक्षक पीयूष श्रीवास्तव ने संभा
फीरोजाबाद: एका ब्लॉक की कमान खुद जिलाधिकारी विजय किरन आनंद और पुलिस अधीक्षक पीयूष श्रीवास्तव ने संभाल रखी थी। सुबह आठ बजे नगला गोसा में फाय¨रग की खबर मिलते ही दोनों अधिकारी लाव-लश्कर के साथ उधर दौड़ पड़े। दोपहर को प्राथमिक विद्यालय कछवाई में बने दो बूथों पर गड़बड़ी और भीड़ के जमावड़े की खबर मिली, तो डीएम, एसपी एका थाने से कूच कर गए। वहां जाते ही पहले लाठियां फटकार कर भीड़ को खदेड़ा। फिर बूथों में जाकर मतदान कार्मिकों से स्थिति का जायजा लिया। जिस महिला प्रत्याशी के पुत्र पर कार्मिकों से अभद्रता का आरोप था। उसे जमकर हड़काया। इसके बाद पिलख्तर जैत और पिलख्तर फतेह में बने बूथों का जायजा लिया। पिलख्तर फतेह में वहां के प्रधान द्वारा गड़बड़ी के प्रयास की शिकायत थी। इसके बाद गांव कताना में मतदान को लेकर दो पक्षों में तनाव की सूचना मिली, तो दोनों अधिकारी उधर दौड़ लिए।
उच्च प्राथमिक विद्यालय कताना में बने दो बूथों के बाहर काफी भीड़ थी। उसे लाठियां फटकार कर खदेड़ दिया। इसके बाद माइक से घोषणा कराई कि जिन्हें वोट डालने हैं, वह निडर होकर आएं। डीएम, एसपी ने प्रशिक्षण के दौरान कार्मिकों को सुरक्षा का जो भरोसा दिया था, उसे भी पूरा करने की कोशिश की। जैसे ही किसी पीठासीन अधिकारी या सुरक्षाकर्मी का फोन आता, दोनों अधिकारी खुद ही उधर का रुख कर लेते।