Move to Jagran APP

देर रात्रि तक जमा होती रही मतपेटिकाएं

जेएनएन, फीरोजाबाद : चुनाव के बाद में मतपेटिका जमा करने के लिए कर्मचारियों को देर तक इंतजार करना प

By Edited By: Published: Fri, 09 Oct 2015 09:48 PM (IST)Updated: Fri, 09 Oct 2015 09:48 PM (IST)
देर रात्रि तक जमा होती रही मतपेटिकाएं

जेएनएन, फीरोजाबाद : चुनाव के बाद में मतपेटिका जमा करने के लिए कर्मचारियों को देर तक इंतजार करना पड़ा। बूथों से इन्हें लेकर वाहन मतपेटिकाओं के लिए पहले से नियत स्थानों पर पहुंचे। यहां पर प्रशासन द्वारा भी पुख्ता बंदोबस्त किए गए।

loksabha election banner

नारखी : आरआरएम इंटर कॉलेज बछगांव में देर रात मतपेटिका जमा करने के लिए कर्मचारी आरआरएम इंटर कॉलेज बछगांव में जुटे रहे। देर रात तक यहां पर मतदान कर्मी अपनी मतपेटिका जमा करने के लिए लाइन में लगे हुए थे। रात गहराते देख प्रशासन ने भी मतदान कर्मियों को पहुंचाने के लिए वाहन की व्यवस्था की थी। वहीं जो मतदान कार्मिक दूर रहने वाले थे, उनके लिए आधा दर्जन से वाहन अलग से रखे गए थे। इन वाहनों से देर रात कर्मियों को शिकोहाबाद एवं अन्य क्षेत्रों में पहुंचाया गया। कई कार्मिक देर हो जाने पर खाने के लिए भी परेशान नजर आए।

टूंडला : टूंडला में ठाकुर बीरी ¨सह इंटर कॉलेज में मतपेटिकाएं जमा करने के इंतजाम किए गए थे। प्रशासन की टीम भी यहां पर मुस्तैद थी। देर रात्रि तक मतपेटिका जमा करने के लिए यहां पर कार्मिकों की लाइन लगी रही। वाहन सभी को एक साथ लेकर ही जाते, ऐसे में फीरोजाबाद एवं शिकोहाबाद के कई मतदान कार्मिक मतपेटिका जमा करने के बाद में खुद ही वाहनों से यहां से वापस लौट गए। वहीं एका में एसपीजी इंटर कॉलेज में मतपेटिकाएं जमा हुई। यहां भी देर रात तक कार्मिकों की भीड़ रही।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.