लेबर कॉलोनी राम बरात आज, रहेंगी दर्जनों झांकि
फीरोजाबाद: सनातन धर्म रामलीला महोत्सव समिति लेबर कॉलोनी द्वारा शनिवार सायं छह बजे से मर्यादा पुरुषोत
फीरोजाबाद: सनातन धर्म रामलीला महोत्सव समिति लेबर कॉलोनी द्वारा शनिवार सायं छह बजे से मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम की राम बरात निकाली जाएगी। राम बरात चंद्रवार गेट स्थित पथवारी माता मंदिर से प्रारंभ होगी जो अग्रवाल धर्मशाला, छोटी छपैटी, कोटला मुहल्ला, रेलवे स्टेशन होती हुई लेबर कॉलोनी संतोषी माता मंदिर स्थित जनकपुरी पर पहुंचेगी। राम बारात में तीन दर्जन झांकियां होंगी। भगवान श्रीराम, लक्ष्मण का डोला, भरत-शुत्रध्न, सीता जी का डोला प्रमुख होगा। तीनों डोलों के साथ बैंडबाजे होंगे। इनके अलावा घोड़ा बैंड, काली अखाड़ा, ऊंट आदि आकर्षण का केंद्र होंगे। आकर्षक सजावट की गई है। जगह-जगह स्वरूपों पर पुष्पवर्षा की जाएगी। समिति के वीरेंद्र ¨सह, राकेश मिश्रा, पंकज भारद्वाज, किशन यादव, बारात संयोजक मोहित भारद्वाज, सनी यादव, मुकेश शुक्ला, अनुराग, धीरेंद्र यादव ने प्रशासन और नगर निगम से व्यवस्थाएं दुरुस्त करने की मांग की है।