नगर निगम पार्कों में कराएगा पौधरोपण
जागरण संवाददाता, फीरोजाबाद: नगर निगम पार्कों में पौधरोपण कराने जा रहा है। इसकी तैयारियां चल रही हैं।
जागरण संवाददाता, फीरोजाबाद: नगर निगम पार्कों में पौधरोपण कराने जा रहा है। इसकी तैयारियां चल रही हैं। पार्क परिसर में गड्ढे कराए जा रहे हैं। नगर आयुक्त राम औतार रमन रविवार सुबह विभव नगर कॉलोनी पहुंचे। यहां पुलिस चौकी के पास स्थापित पार्क का निरीक्षण किया। यहां सफाई कर्मचारियों को बुलाया। उन्होंने जेसीबी मशीन से पार्क परिसर का समतलीकरण कराया और यहां पौधरोपण के लिए गड्ढे कराए। इसके बाद वह गणेश नगर पार्क पहुंचे। यहां भी व्यवस्थाओं को देखा। पार्क में हरियाली की व्यवस्थाएं किए जाने के लिए यहां भी गड्ढे कराए। इसके बाद वह अन्य पार्कों में गए और वहां भी व्यवस्थाएं कराईं। नगर आयुक्त ने सभी सफाई कर्मचारियों और निर्माण विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रमुख पार्कों में जहां बेरीके¨डग आदि कार्य होने हैं, तत्काल एस्टीमेट तैयार करते हुए कार्य कराए जाएं। यह कार्य जल्द पूर्ण कर लिए जाएं, ताकि पौधरोपण जल्द कराया जा सके। नगर आयुक्त राम औतार रमन ने बताया पार्कों में पौधरोपण कराया जाएगा। करीब एक हजार पौधे रोपे जाएंगे। इनकी देखभाल नगर निगम कर्मचारी करेंगे। पौधे जीवित रहें, इसका पूरा ध्यान दिया जाएगा। उन्होंने यह भी बताया कुछ पार्कों में सौंदर्यीकरण कार्य भी कराया जाएगा।