Move to Jagran APP

कांच कारखानों में हड़ताल, मजदूरी बढ़ने पर माने

फीरोजाबाद(संवाद सूत्र, मक्खनपुर) : मेहनताना बढ़ोत्तरी के झूठे आश्वासन झेल रहे दो कारखानों के श्रम

By Edited By: Published: Fri, 03 Jul 2015 08:42 PM (IST)Updated: Fri, 03 Jul 2015 08:42 PM (IST)
कांच कारखानों में हड़ताल, मजदूरी बढ़ने पर माने

फीरोजाबाद(संवाद सूत्र, मक्खनपुर) : मेहनताना बढ़ोत्तरी के झूठे आश्वासन झेल रहे दो कारखानों के श्रमिक शुक्रवार को मुखर हो गए। आठ बजे ड्यूटी लगने के वक्त पर श्रमिक हड़ताल पर चले गए। कारखाने में नारेबाजी शुरू कर दी। कारखानों में उत्पादन का पहिया थमा तो सेवायोजकों में भी खलबली मच गई।

loksabha election banner

क्षेत्र में संचालित पायनियर एवं सीताराम ग्लास में श्रमिकों ने मेहनताना बढ़ाने की मांग को लेकर हड़ताल कर दी। आठ बजे काम शुरू करने के बजाए श्रमिकों ने नारेबाजी शुरू कर दी। श्रमिक 50 रुपये की बढ़ोत्तरी की मांग कर रहे थे। श्रमिको द्वारा फैक्ट्रियों में हड़ताल की जानकारी मिलने पर सेवायोजक भी सक्रिय हो गए। सीताराम ग्लास में पुलिस को बुला लिया, लेकिन पुलिस के पहुंचने पर भी श्रमिकों का आंदोलन खत्म नहीं हुआ। श्रमिकों ने हंगामा शुरू कर दिया। इस दौरान कुछ श्रमिक सड़क पर भी आ गए। सेवायोजकों से श्रमिकों की काफी नोकझोक हुई। सीताराम ग्लास के मालिक ने एक जून से 20 रुपये बढ़ाने की घोषणा की। इसके बाद में श्रमिक काम पर वापस लौटे।

नहीं आए सेवायोजक, अब आज होगी वार्ता

फीरोजाबाद : नगला भाऊ स्थित एक इकाई में श्रमिकों को सोमवार को प्रवेश न देने के मामले में सहायक श्रमायुक्त द्वारा शुक्रवार को बुलाई गई समझौता वार्ता नहीं हो सकी। इसके पीछे बताया जाता है शुक्रवार को सेवायोजक बाहर थे, ऐसे में समझौता वार्ता में नहीं आ सके। सहायक श्रमायुक्त राजेश मिश्रा ने शनिवार को दोपहर 12 बजे समझौता वार्ता बुलाई है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.