Move to Jagran APP

गर्मी से बिलबिलाया जनमानस

जागरण संवाददाता, फीरोजाबाद: गर्मी के तेवर असहाय होते जा रहे हैं। हर कोई गर्मी से बिलबिला उठा है। सर्

By Edited By: Published: Fri, 29 May 2015 09:35 PM (IST)Updated: Fri, 29 May 2015 09:35 PM (IST)
गर्मी से बिलबिलाया जनमानस

जागरण संवाददाता, फीरोजाबाद: गर्मी के तेवर असहाय होते जा रहे हैं। हर कोई गर्मी से बिलबिला उठा है। सर्वाधिक परेशानी गरीब वर्ग को हो रही है।

loksabha election banner

शुक्रवार को अधिकतम तापमान 43 और न्यूनतम 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह तीखी धूप निकली। दोपहर के समय तो धूप असहाय हो गई। गर्म हवाओं के थपेड़ों ने जनजीवन की रफ्तार को ब्रेक लगा दिए। आम जनमानस तो गर्मी से बिलबिला उठा। झुग्गी झोपड़ी में रहने वाले लोग तो गर्मी से बचाव को हाथ के पंखे झलते दिखाई दिए। वहीं मध्यम वर्गीय परिवार के लोग भी गर्मी से बेहाल दिखाई दिए, मगर आर्थिक संपन्न लोग कूलर और एसी की शरण में रहे। हाल यह था कि दोपहरी के समय बाइक पर सफर करने वालों को खासी परेशानी उठानी पड़ी। अधिकांश लोग चेहरे को कपड़े से ढके नजर आए। युवतियां तो छाते लगाकर ही गंतव्य को निकलीं। शाम पांच बजे के बाद बाजार गुलजार हुए। शहर के प्रमुख तिराहा सुभाष, चौराहा गांधी पार्क, सदर बाजार में रौनक लौटी। अधिकांश भीड़ शीतल पेय पदार्थों की दुकानों पर अधिक दिखाई दी। कोई शीतल पेय पी रहा था तो कोई आइसक्रीम का मजा ले रहा था।

बिजली कटौती ने पैदा की पेयजल किल्लत

फीरोजाबाद: बिजली कटौती ने पेयजल किल्लत बढ़ा दी है। अघोषित कटौती से कई मुहल्लों में पेयजल संकट पैदा हो गया है। रहना रोड श्रीपाल कॉलोनी में इन दिनों पेयजल संकट पैदा हो गया है। यहां के बा¨शदे डीएम विजय किरन आनंद से मिले और समस्या से निजात दिलाने की मांग की।

क्षेत्रीय लोगों ने डीएम को बताया उनके क्षेत्र में बिजली कटौती से पेयजल संकट पैदा हो गया है। लोगों को पानी के लिए दूरदराज इलाके में दौड़ लगानी पड़ रही है। यह भी बताया इस संबंध में वह नगर निगम अधिकारियों से भी मिले, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो सका है। डीएम ने नगर आयुक्त राम औतार रमन को समस्या के निराकरण के आदेश दिए। शुक्रवार को नगर आयुक्त ने अपर नगर आयुक्त प्रमोद कुमार को खुद मौके पर जाकर समस्या का समाधान कराने को कहा है। शिकायत करने वालों में पुष्पा यादव, मुन्नी देवी, सुमनलता, शांती देवी, बालाश्री, राजेश शर्मा, सरला देवी, ओमवती, मीना देवी, गंगा ¨सह, अनिल राठौर, राजकुमारी, विजय ¨सह, शीला देवी, मंजू देवी, राजकुमारी और सुमन शामिल हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.