मामूली विवाद में चले लाठी डंडे, कई घायल
फीरोजाबाद : बुधवार को अलग-अलग थाना क्षेत्र में हुई मारपीट की घटनाओं में कई लोग घायल हो गए। थाना र
फीरोजाबाद : बुधवार को अलग-अलग थाना क्षेत्र में हुई मारपीट की घटनाओं में कई लोग घायल हो गए।
थाना रामगढ़ के गांव जरिया में दो पक्षों में मामूली बात को लेकर कहा सुनी हो गई। गाली गलौज के बाद दोनों पक्ष में लाठी डंडे चलने लगे। इसी दौरान पथराव होने से एक युवक के सिर में ईट लग गई, जिससे वह घायल हो गया। वहीं दोनों पक्ष से लगभग छह लोग घायल हो गए। जिनमें एक पक्ष से छोटू (18) कुलदीप (21) राकेश (25) पुत्र राजेंद्र ¨सह घायल हो गए। जबकि दूसरे पक्ष से योगेश (22) और कन्हैया (24) पुत्र राजाबाबू घायल हो गए। झगड़े की सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने दोनों पक्ष से तीन लोगों को हिरासत में ले लिया है। थानाध्यक्ष ने बताया घायलों का मेडिकल कराया गया है। किसी ने कोई तहरीर नहीं दी है। दूसरी घटना थाना बसई मोहम्मदपुर के गांव सोफीपुर में हुई। यहां जमीनी रंजिश के चलते भरत ¨सह और रामवीर एवं श्यामवीर पुत्र हरविलास के साथ मारपीट कर दी। घायल रामवीर का आरोप है कि बुधवार सुबह वह अपने घर पर थे, तभी उनके चाचा भरत ¨सह अपने पुत्रों के साथ लाठी डंडे लेकर आ गए और दोनों भाइयों की पिटाई कर दी। जिसमें दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। इंस्पेक्टर लेखराज ¨सह ने बताया जमीनी विवाद को लेकर एक ही परिवार के दो सदस्य आपस में झगड़ गए हैं। घायलों का मेडिकल कराया गया है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।