संशोधित स्वकर: अंतिम दिन ढाई सौ आपत्तियां
जागरण संवाददाता, फीरोजाबाद: नगर निगम संशोधित स्वकर के खिलाफ अंतिम दिन करीब ढाई सौ आपत्तियां आईं।
जागरण संवाददाता, फीरोजाबाद: नगर निगम संशोधित स्वकर के खिलाफ अंतिम दिन करीब ढाई सौ आपत्तियां आईं। इस तरह आपत्तियों की संख्या का आंकड़ा 500 से पार हो गया है।
नगर निगम संशोधित स्वकर के विरुद्ध आपत्तियां जमा करने का सोमवार को अंतिम दिन था। अंतिम दिन सुबह से आपत्तियां जमा करने का सिलसिला शुरू हो गया। सायं तक करीब ढाई सौ आपत्तियां आईं। इस तरह अब तक आपत्तियों की संख्या का आंकड़ा 500 से पार हो गया है। इनकी कंप्यूटर में फी¨डग कराई जा रही है। सदर विधायक मनीष असीजा ने भी आपत्ति दर्ज कराई है। उनका कहना है कि नगर निगम ने पूर्व में स्वकर को आपत्तियों का निस्तारण किए बिना ही लागू करा दिया गया था, जो नियमों का उल्लंघन है। उन्होंने बताया निगम अधिकारियों ने शासन को भेजे गए पत्र में भी इस तरह की बातें कही हैं। उन्होंने बताया शहर में चौबीस मीटर की गलियां ही नहीं हैं, ऐसे में स्वकर की दरें उसी के अनुरूप निर्धारित हों। साथ ही नगर निगम द्वारा सुविधाएं नहीं दी जा रही हैं। उन्होंने स्वकर का निर्धारण जनसुविधाएं और अन्य नगर निगम की सुविधा को देखते हुए निर्धारित की जाएं। उन्होंने बताया अगर नगर निगम ने स्वकर की दरें कम न की तो वह हाईकोर्ट की शरण लेंगे। आपत्ति पत्र में उन्होंने सुझाव भी दिए हैं। इनके अलावा अंतिम दिन कांग्रेस के नेता सतीश चंद्र अग्रवाल, युवा कांग्रेस के सौरभ पोरवाल, मथुरा नगर के राम बहादुर आदि ने आपत्तियां जमा की हैं। कर अधीक्षक राजेंद्र ¨सह यादव ने बताया आपत्तियों की फी¨डग कराई जा रही है। इसके बाद निस्तारण प्रक्रिया शुरू होगी।
एई ने सिटी मजिस्ट्रेट से की धमकी की शिकायत
फीरोजाबाद: नगर निगम के सहायक अभियंता रमाशंकर राम ने सिटी मजिस्ट्रेट विजय कुमार को एक कॉलेज संचालक द्वारा सुहाग नगर परशुराम पार्क निर्माण को लेकर धमकी देने का आरोप लगाया है। अभियंता ने बताया सुहाग नगर में परशुराम पार्क है। इसकी खंडित मूर्ति बदलने और पार्क के सुंदरीकरण को लेकर जनता आंदोलन कर रही थी। इसके सुंदरीकरण का कार्य नगर निगम द्वारा कराया जा रहा है। उन्होंने शिकायत की पार्क के समीप एक कॉलेज है, जिसके संचालक ने उन्हें फोन पर कार्य कराने पर धमकी देने का आरोप लगाया है। उन्होंने इस मामले में कॉलेज संचालक के खिलाफ कार्रवाई की बात कही है।