सम्मेलन में सवर्ण एकजुट होकर हक के लिए संघर्ष करें
फीरोजाबाद : भारतीय सवर्ण संगठन का सम्मेलन खैरगढ़ में आयोजित हुआ। जिसमें वक्ताओं ने सवर्णो से एकजु
फीरोजाबाद : भारतीय सवर्ण संगठन का सम्मेलन खैरगढ़ में आयोजित हुआ। जिसमें वक्ताओं ने सवर्णो से एकजुट होकर अपने हक के लिए संघर्ष करने का आह्वान किया। शिक्षाविद् रामनिवास गुप्ता ने कहा कि लोकतंत्र में बिना दबाव बनाए कोई भी अपनी बात नहीं मनवा सकता। संगठित समाज ही हमारे उद्देश्यों को सफल बनाएगा। उन्होंने कहा कि आरक्षण जड़ सहित समाप्त होना चाहिए।
प्रदेश अध्यक्ष कौशल किशोर उपाध्याय ने कहा कि प्रदेश दो जातियों से नहीं चलने वाला। 1990 से दलितों में एक ही जाति पिछड़ों में एक ही जाति के मुख्यमंत्री बन रहे हैं। उन्हीं की नौकरी लग रही है, उन्हें ही ठेके मिल रहे हैं। सवर्णों के हित की कोई योजना नहीं है। उपाध्यक्ष हरी ¨सह ने कहा कि अब सवर्णों का अपमान बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। 2017 के चुनाव में सवर्ण संगठन मुख्य भूमिका निभाएगा। ध्रुव कुमार आचार्य ने कहा कि बिना संगठन शक्ति हम कुछ नहीं कर सकते। समय की अनिवार्यता है हमें एक जुट हो जाना चाहिए। राजीव प्रियदर्शी ने कहा कि हम 1952 में भी इकट्ठे नहीं हो पाये तभी संविधान में सवर्ण विरोधी कानून बने अब 2015 में भी हम इकट्ठे नहीं हैं। बिना एकजुट हुए हमें कोई महत्व नहीं देगा। सम्मेलन में विश्नू चौहान, आदित्य वशिष्ठ, चेतन शर्मा, अजय गुप्ता, सोनू, भूपेन्द्र, बिजेन्द्र सक्सेना, आनंदपाल, सुरेन्द्र उपाध्याय, हरी¨सह तोमर, पवन उपाध्याय, शिवशंकर गुप्ता, बृजेश शर्मा, संतोष गुप्ता, योगेन्द्र ¨सह, विवेक चौहान, चेतन शर्मा आदि ने विचार व्यक्त किए। अध्यक्षता कामता प्रसाद ने की।