दो लाख बच्चों ने पी दो बूंद ¨जदगी की
जेएनएन, फीरोजाबाद : रविवार को बूथ दिवस पर पोलियो बूथों पर हजारों बच्चों ने पोलियो खुराक पी। जनपद में
जेएनएन, फीरोजाबाद : रविवार को बूथ दिवस पर पोलियो बूथों पर हजारों बच्चों ने पोलियो खुराक पी। जनपद में करीब दो लाख बच्चों ने पोलियो दवा पी। 27 अप्रैल से टीमें डोर-टू-डोर अभियान चलाकर बच्चों को पोलियो दवा पिलाएंगी।
जनपद भर में 1168 बूथों पर पोलियो दवा पिलाई गई। एसीएमओ डा.प्रताप ¨सह के साथ में चिकित्साधिकारियों ने पोलियो बूथों का निरीक्षण किया। स्कूलों में शिक्षक भी उपस्थित रहे। टूंडला में रविवार को पोलियो अभियान चलाया गया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर बनाए गए पोलियो बूथ का शुभारंभ तहसीलदार रामअवतार ने करते हुए कहा पोलियो के खात्मे को सरकारें हर संभव प्रयास कर रही हैं। बिना सहयोग के पोलियो का खात्मा संभव नहीं है। सभी को पोलियो अभियान में मदद करनी चाहिए। एसीएमओ डा. विनोद कुमार ने बच्चों को पोलियो ड्रॉप पिलाकर कार्यक्रम की शुरुआत की। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र अधीक्षक डा. संजीव वर्मा ने कहा यूनीसेफ एवं डब्लूएचओ के सहयोग से आनंद नगर में विशेष अभियान चलाकर बच्चों को पोलिया दवा पिलाई गई। साथ ही पोलियो ड्रॉप के बारे में जानकारी देते हुए कहा पोलियो ड्रॉप से बच्चों को किसी प्रकार की कोई हानि नहीं होती है और न ही इससे बच्चों के ऊपर कोई प्रभाव पड़ता है। डा. संजीव वर्मा व डा. विनोद कुमार ने अनवारा, बनकट, विजय गढ़ी, भक्तिगढ़ी, नगला कैशोराय, रूधऊ, रेलवे कालोनी गांवों में बने बूथों का निरीक्षण किया। 118 बूथों पर 22 हजार 654 बच्चों को पोलियो दवा पिलाई गई। रतन ¨सह एवं यूनीसेफ के विवेक उपाध्याय आमिर आदि का विशेष सहयोग रहा।