किसानों की मदद को बढ़ रहे हैं हाथ
जागरण संवाददाता, फीरोजाबाद : किसानों की मदद के लिए स्वयंसेवी आगे बढ़ रहे हैं। आपदा की मार झेल रहे
जागरण संवाददाता, फीरोजाबाद : किसानों की मदद के लिए स्वयंसेवी आगे बढ़ रहे हैं। आपदा की मार झेल रहे किसानों के लिए सहयोग सेवा संस्थान द्वारा भी आपदा प्रभावित किसानों के लिए सहायता राशि जुटाने की तैयारी की है। इसके लिए संस्थान द्वारा सुभाष तिराहा पर एक शिविर लगाया।
शिविर में संस्था सचिव अनुराग सहयोगी ने सहायता राशि देने के साथ में समाज के लोगों से सहयोग की मांग की। संस्थान की प्रदेश अध्यक्ष रचना पटेल ने कहा किसान अन्नदाता हैं। उनके लिए समाज के सभी राजनैतिक व सामाजिक संगठन एकत्रित होकर सहयोग प्रदान करें। परशुराम सेना के जिलाध्यक्ष पं.विशाल दीक्षित ने कहा किसान आज आपदा में हैं, आत्महत्या कर रहे हैं। ऐसे में हमें उनके लिए प्रयास करना चाहिए। शिविर में महिला प्रकोष्ठ महानगर अध्यक्षा केके गांधी ने कहा इस कार्य में महिलाएं भी आगे बढ़ें। 26 अप्रैल को भी सुबह दस बजे से सुभाष तिराहा पर कैंप लगाया जाएगा। 27 अप्रैल को संस्था द्वारा दुकानों पर जाकर किसानों के लिए धन एकत्र किया जाएगा। कैंप में कमलेश कुमार शंखवार, धर्मवीर शर्मा, रामशंकर बघेल, धर्मेंद्र कुमार उपस्थित थे।
किड्स के छात्रों ने जुटाए 83000, दो लाख का लक्ष्य :
(फोटो नंबर 41)
किसानों के लिए आपदा राशि जुटाने की शुरुआत करने वाले किड्स कॉर्नर हैप्पी सीनियर सेकेंडरी स्कूल के छात्रों ने अब तक 83000 रुपये से ज्यादा की धनराशि एकत्र कर ली है। छोटे-छोटे बच्चे अपनी गुल्लक से धनराशि निकाल कर आपदा पीड़ितों के लिए जुटा रहे हैं। इस अभियान की जानकारी कॉलेज प्रशासक डा.मयंक ने जिले के अफसरों को भी दी है। वहीं किड्स कॉर्नर संस्थान का लक्ष्य किसानों के लिए दो लाख रुपये की आíथक मदद जुटा कर आपदा प्रभावित किसानों को देने की है।