Move to Jagran APP

कसौटी पर भाजपा सदस्यता अभियान

जागरण संवाददाता, फीरोजाबाद: भारतीय जनता पार्टी की एक बैठक बृज क्षेत्र अध्यक्ष पुरुषोत्तम खंडेलवाल की

By Edited By: Published: Thu, 05 Mar 2015 07:55 PM (IST)Updated: Thu, 05 Mar 2015 07:55 PM (IST)
कसौटी पर भाजपा सदस्यता अभियान

जागरण संवाददाता, फीरोजाबाद: भारतीय जनता पार्टी की एक बैठक बृज क्षेत्र अध्यक्ष पुरुषोत्तम खंडेलवाल की अध्यक्षता में हुई। जिसमें सदस्यता अभियान की समीक्षा की गई। इस दौरान पार्टी नेताओं ने आम बजट की प्रशंसा के साथ ही प्रदेश की सपा सरकार की आलोचना की।

loksabha election banner

श्री खंडेलवाल ने कहा कि भाजपा सरकार में मंहगाई पर अंकुश है। बजट में सभी वर्गों का ध्यान रखा गया है। सदस्यता अभियान में प्रदेश की जनता भाजपा से जुड़ रही है। प्रदेश में अगली सरकार भाजपा की ही होगी। सपा सरकार की आलोचना करते हुए कहा कि प्रदेश में लूट, हत्या, डकैती और दुष्कर्म जैसी वारदातें लगातार हो रही हैं। पुलिस भी दबाव में काम कर रही है। जिलाध्यक्ष अर¨वद पचौरी ने कहा कि सदस्यता अभियान में जिले के काफी लोग भाजपा से जुड़ रहे हैं। समीक्षा बैठक में सभी मण्डलों की सदस्यता स्थिति अच्छी मिली है। 11 मार्च को शेष मंडलों की व्यक्तिगत सदस्यता सूची जमा होगी। बैठक में वृंदावन लाल गुप्ता. केके शर्मा, पुष्पेंद्र पाल ¨सह, सुशील पौनिया, विपिन शिवहरे, रामप्रताप ¨सह, रामअवतार, बीएल वर्मा, शैलेंद्र ¨सह, अमित गुप्ता, गिरजा सविता, गजेंद्र ¨सह जादौन, सोनी शिवहरे, दीपक चौधरी, अविनाश भोले, आरडी ¨सह चौहान आदि मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.