स्कूल-कॉलेजों में उड़ा गुलाल
जागरण संवाददाता, फीरोजाबाद : स्कूलों के कैंपस बुधवार को होली के रंगों से महक उठे। स्कूलों में अंतिम
जागरण संवाददाता, फीरोजाबाद : स्कूलों के कैंपस बुधवार को होली के रंगों से महक उठे। स्कूलों में अंतिम दिन होने के कारण बच्चों ने जमकर होली खेली तो बोर्ड परीक्षा देने आए छात्रों ने भी होली से पूर्व जमकर रंगों का आनंद उठाया। गल्स़ कॉलेजों में छात्राएं धमाल मचाते हुए नजर आई तो प्ले वे के छात्र भी रंगों के धमाल में पीछे नहीं रहे।
बुधवार से स्कूलों में छुट्टी हो गई। ऐसे में दोस्तों संग होली का धमाल मचाने से छात्र-छात्राएं भी नहीं चूके। छात्र छात्राओं ने जमकर होली का रंग उड़ाया। एमजी गर्ल्स इंटर कॉलेज में तो छात्राओं के बीच एक दूसरे को रंगने की होड़ नजर आई। छात्राओं ने एक दूसरे पर जमकर रंग उड़ाया। स्कूल के बाहर तक सहेलियों को रंगने का धमाल चलता रहा। इधर सेंट जांस सीनियर सेकेंडरी स्कूल की छुट्टी के बाद हाईवे पर रंगों का धमाल नजर आया। सेंट जांस के छात्र-छात्राएं एक दूसरे को रंगते हुए नजर आए। इधर डिवाइन कांवेंट स्कूल में नन्हें मुन्ने बच्चों ने होली का धमाल मचाया। सरस्वती शिशु मंदिर गोशाला में भी बच्चों ने एक दूसरे को गुलाल लगाया। माई प्ले वे स्कूल में बच्चों ने पिचकारियों से होली का लुत्फ उठाया।
एडीफाई वर्ल्ड स्कूल में विशेष होली मिलन सभा का आयोजन किया गया। छात्रों ने होलिका दहन का मंचन किया। फूलों की होली खेली। ललितेश जैन, संतोष अग्रवाल, मयंक भटनागर, मुकेश जैन, हेमंत अग्रवाल ने बच्चों को शुभकामनाएं दीं। किड्स कॉर्नर स्कूल में होली मिलन समारोह मनाया गया। मुकुल भटनागर, मयंक भटनागर, रूपाली भटनागर, कुसुम भटनागर आदि उपस्थित थे। इधर मुरारी लाल गर्ल्स इंटर कॉलेज शिक्षण संस्थान में बच्चों ने गुलाल की होली खेली। नन्हें-मुन्ने बच्चों ने शिक्षिकाओं को भी रंग दिया। शुभा शर्मा, अमिता दीक्षित, साजली अयाज, विमलेश गर्ग, अर्चना यादव, उपस्थित थे। सरस्वती विद्या निकेतन किशन नगर में होली का पर्व धूमधाम से मनाया गया। सेंट पीटर्स हाईस्कूल पुलिस लाइन में होली का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। बच्चों ने लोकगीत, लोक नृत्य एवं भजन की प्रस्तुति दी। प्रबंधक सुनील भटनागर ने प्राकृतिक रंगों के प्रयोग की सीख दी। स्वामी रामतीर्थ इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्या अशोक कुमार यादव ने होली का महत्व बताया। बच्चों ने गुलाल की होली खेली। गोपी श्याम स्कूल में उपप्रबंधक सोमेंद्र कुमार दीक्षित ने होली का महत्व बताया। बच्चों ने गुलाल की होली खेली।