सड़क दुर्घटना में आगरा के युवक की मौत
फीरोजाबाद, (टूंडला): मंगलवार रात्रि दोस्त के साथ स्कूटी से घर लौट रहे युवक को तेज गति से आ रहे ट्रक
फीरोजाबाद, (टूंडला): मंगलवार रात्रि दोस्त के साथ स्कूटी से घर लौट रहे युवक को तेज गति से आ रहे ट्रक ने रौंद दिया। जिसमें स्कूटी सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। युवक को उपचार हेतु आगरा भेजा गया था। जहां उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। मृतक बसपा विधायक के रिश्तेदार बताया गया है।
आगरा के खेरिया मोड़ थाना शाहगंज निवासी 27 वर्षीय दिनेश कुमार कुशवाह पुत्र प्रीतम ¨सह कुशवाह अपने दोस्त विक्की निवासी खेरिया मोड़ के साथ एक्टिवा से टूंडला आए थे। रात्रि करीब आठ बजे वह घर वापस लौट रहे थे, तभी आगरा रोड स्थित सत्कार होटल के सामने तेज गति से आ रहे ट्रक ने स्कूटी को रौंद दिया। जिसमें दिनेश गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने घायल को उपचार हेतु एफ एच मेडीकल कालेज में भर्ती कराया गया, जहां से परिजन दिनेश को उपचार हेतु आगरा ले गए। आगरा में उपचार के दौरान दिनेश की मौत हो गई। मृतक दिनेश, बसपा विधायक भगवान ¨सह कुशवाह के रिश्तेदार बताए जाते हैं। दिनेश के परिजनों को कहना है कि घटना के बाद से दिनेश के साथ गए विक्की का कोई सुराग नहीं हैं। विक्की की मां एयरफोर्स में तैनात हैं। थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार मान का कहना है कि घटना के समय एक ही युवक घायल था, जिसे उपचार हेतु एफएच मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया था। जहां से घायल को उसके परिजन आगरा ले गए। अभी तक परिजनों ने कोई तहरीर नहीं दी है।