अॅाटो पलटने से महिला की मौत, पुत्री घायल
फीरोजाबाद: जयपुर से खरीददारी कर फीरोजाबाद आ रही बिहार की तीन महिलाएं अॅाटो पलटने से गंभीर रूप से घाय
फीरोजाबाद: जयपुर से खरीददारी कर फीरोजाबाद आ रही बिहार की तीन महिलाएं अॅाटो पलटने से गंभीर रूप से घायल हो गईं। जिसमें एक की उपचार के दौरान मौत हो गई, एक को गंभीर हालत में आगरा भेज दिया।
सुल्तानगंज भागलपुर बिहार निवासी श्रीमती शमा (35) पत्नी अमोद शाह अपनी साथी महिला इंदूदेवी और अपनी पुत्री के साथ जयपुर से कड़े खरीद कर लौट रही थीं। इसी दौरान वह फीरोजाबाद में चूड़ी खरीदने उतर गई। टूंडला तक तीनों ट्रेन से आईं और फिर यहां से अॅाटो में बैठ कर फीरोजाबाद में खरीददारी करने आई। उसी समय मीरा ग्लास के समीप अॅाटो में अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे अॅाटो अनियंत्रित होकर पलट गया। उसमें बैठी तीनों महिलाएं घायल हो गई। साथी महिला इंदू देवी घायल को लेकर जिला अस्पताल आईं। जहां उपचार के दौरान श्रीमती शमा की मौत हो गई। अस्पताल प्रशासन ने शव पोस्टमार्टम गृह में रखवा दिया। वहीं गंभीर रूप से घायल शमा की पुत्री को आगरा भेज दिया। घटना की जानकारी उनके परिजनों को दे दी गई है। हालांकि अभी तक उनके परिवार का कोई भी व्यक्ति जिला अस्पताल नहीं पहुंचा है। इंस्पेक्टर लाइनपार राजीव यादव ने बताया रात में हादसा हुआ था, जिसमें एक महिला की मौत हो गई थी। अभी उनके परिवार के लोग नहीं आए हैं। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।