महिला सभा की राष्ट्रीय सचिव का स्वागत
फीरोजाबाद, (शिकोहाबाद) : समाजवादी पार्टी महिला सभा की नव निर्वाचित राष्ट्रीय सचिव सरला यादव के नगर म
फीरोजाबाद, (शिकोहाबाद) : समाजवादी पार्टी महिला सभा की नव निर्वाचित राष्ट्रीय सचिव सरला यादव के नगर में प्रथम आगमन पर सपा कार्यकर्ताओं ने जोशीला स्वागत किया।
जुलूस के रूप में वह नगर में आई तो मार्ग में जगह-जगह पर स्वागत कार्यक्रम संपन्न हुए। सपा राष्ट्रीय सचिव सरला यादव ने पत्रकार वार्ता में कहा कि सपा महिलाओं का पूरा सम्मान करती है। महिलाओं को आगे बढ़ाने के लिए सपा द्वारा कार्य किए जा रहे हैं। उन्होने पार्टी कार्यकर्ताओं से कहा महिलाओं को पार्टी से ज्यादा से ज्यादा संख्या में जोड़कर मिशन 2017 को सफल बनाया जाए।
स्वागत करने वालों में डा. मनोज यादव, डा. यतेन्द्र यादव, गौरब यादव, गौतम यादव, अशोक शुक्ला, हृदेश यादव, बबलू दिवाकर, लल्ला यादव, गुड्डू यादव, रिंकू यादव, विकास यादव, राजकिशोर यादव, जितेंद्र, आकाश, बिल्लू, अवनीश, पंकज, देवचंद्र, शैलेंद्र, नंदू, रामौतार, बॉबी, बंटी, पंक्षी, भीम, छोटू, ब्रजेश, आशिफ, अजय, ओमप्रकाश तथा विनय यादव आदि प्रमुख हैं।