Move to Jagran APP

एकता की दौड़ में उमड़ा युवा सैलाब

जेएनएन, फीरोजाबाद : शुक्रवार को देहात में भी एकता की दौड़ का नजारा देखने को मिला। भाजपा नेताओं के साथ

By Edited By: Published: Fri, 31 Oct 2014 08:53 PM (IST)Updated: Fri, 31 Oct 2014 08:53 PM (IST)
एकता की दौड़ में उमड़ा युवा सैलाब

जेएनएन, फीरोजाबाद : शुक्रवार को देहात में भी एकता की दौड़ का नजारा देखने को मिला। भाजपा नेताओं के साथ में युवाओं ने इसमें प्रतिभाग किया।

prime article banner

टूंडला में सुभाष चौराहा पर दौड़ का शुभारंभ भाजपा के पूर्व विधायक शिव सिंह चक ने किया। सुभाष चौराहा से प्रारंभ दौड़ नगला राधेलाल, सिटी सेंटर, जीजीआईसी, बिहारी विलास, बल्देव रोड होती हुई दीपा का चौराहा पर पहुंचकर समाप्त हुई। इस मौके पर पूर्व विधायक ने कहा सरदार पटेल आजाद देश के प्रधानमंत्री होते तो देश की दिशा और दशा दोनों अलग होती। जिला महामंत्री वृंदावनलाल गुप्ता ने कहा सरदार पटेल ने सोमनाथ मंदिर का जीर्णोद्वार करा धर्म निरपेक्षता की मिसाल पेश की। भाजयुमो जिलाध्यक्ष दीपक चौधरी ने कहा कि सरदार पटेल ने आजाद भारत की 565 रियासतों का भारत संघ में विलय करने में सफलता हासिल की थी। रूपेश शुक्ला, संजय चक, सोम शर्मा, सुशील पौनिया, हनुमंत बघेल, सुशील चक, मुकेश कौशिक, कोमल वाल्मीकि, रवि सक्सेना, अतुल भारद्वाज, नीतेश गौतम, मोहित पाराशर, बालकिशन गुप्ता, रामवीर बघेल, नरेन्द्र त्यागी, जसवंत सिंह, आशू जैन उपस्थित थे।

शिकोहाबाद : स्वतंत्र भारत के प्रथम गृहमंत्री लौह पुरुष सरदार बल्लभ भाई पटेल की जयंती पर भाजपा ने रैली निकाली। नारायण इंटर कॉलेज से शुरु हुई रैली नगर के दोनों बाजारों में निकली। भाजपा जिलाध्यक्ष अरविंद पचौरी, सुमन प्रकाश मिश्रा, चंद्रप्रकाश राठौर, सतीश यादव, मानसिंह, अश्वनी माथुर, विदरेश गुप्ता, बृजेश यादव शामिल रहे। रैली में राज इं. कॉलेज के छात्र भी पंिट्टका लेकर चल रहे थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.