Move to Jagran APP

घर-घर विराजे गोवर्धन, अन्नकूट का भोग

जागरण संवाददाता, फीरोजाबाद: शुक्रवार को घर-घर गोवर्धन जी महाराज विराजे। सुबह से ही घरों में गोवर्धन

By Edited By: Published: Fri, 24 Oct 2014 11:35 PM (IST)Updated: Fri, 24 Oct 2014 11:35 PM (IST)
घर-घर विराजे गोवर्धन, अन्नकूट का भोग

जागरण संवाददाता, फीरोजाबाद: शुक्रवार को घर-घर गोवर्धन जी महाराज विराजे। सुबह से ही घरों में गोवर्धन की तैयारी शुरु हो गई। पुरुष एवं बच्चे जहां बाल्टी उठाकर पशु पालकों के दर पर गोबर के लिए दौड़े तो महिलाओं ने गोवर्धन बनाने की तैयारी शुरु कर दी। घर-घर में अन्नकूट की सब्जी भी बनाई गई। मंदिरों में भी गोवर्धन पूजा हुई।

loksabha election banner

दीपोत्सव के दूसरे दिन गोवर्धन पूजा के लिए सुबह सवेरे आंगन की सफाई की गई। गोवर्धन के लिए गोबर की तलाश सुबह से शुरु हो गई। फिर घर-घर गोवर्धन सजाए गए। गोवर्धन बनाने के बाद में अन्नकूट की सब्जी बनाने की तैयारी शुरु हो गई। कई तरह की सब्जी को मिक्स कर अन्नकूट की सब्जी बनाई गई। देर शाम परिवार के सभी लोगों ने जुटकर गोवर्धन महाराज की पूजा-अर्चना की, परिक्रमा लगाई गई। इस अवसर पर मंदिरों में पूजा-अर्चना की गई। गोवर्धन पूजा के साथ में ही बच्चों ने आतिशबाजी चलाई।

आंगन के साथ सिमटा आकार

एक दशक पहले गोवर्धन महाराज काफी लंबी-चौड़ी जगह में विराजा करते थे। संयुक्त परिवारों की श्रृंखला के दौरान आंगन बड़े थे। ऐसे में घर की सभी महिलाएं मिलकर गोवर्धन सजाती थीं। उस वक्त गोवर्धन महाराज के साथ में गांव के ग्वाल, पशुओं का बाड़ा सहित पूरा गांव ही बसता था, लेकिन टूटते परिवारों में सिमटते हुए आंगन में अब आकार भी सिमट रहा है। बुजुर्ग बीएन शर्मा कहते हैं पहले घर की बहुओं को भी चाव रहता था। गोवर्धन बनाने के लिए घंटों का वक्त था, आज महिलाएं ही ज्यादा रुचि नहीं लेती हैं।

50 रुपये किलो बिकी सब्जी

गोवर्धन पूजा के पर्व पर सब्जी की दुकानों पर अलग नजारा था। हर तरह की सब्जी दुकानदारों के पास में थी। लोग भी ज्यादा से ज्यादा प्रकार की सब्जी की मांग कर रहे थे तो शुक्रवार को सब्जी विक्रेता भी इसका लाभ उठाने से नहीं चूके। दुकानों पर सब्जी 50 रुपये किलो बिकी। बे मौसम की सब्जियां भी गोवर्धन पूजा के दिन बाजार में नजर आई।

मंदिरों में भी सजे गोवर्धन, हुई पूजा-अर्चना

शुक्रवार को मंदिरों में भी गोवर्धन पूजा की धूम रही। बोहरान गली में स्थित गोवर्धन मंदिर में भक्तों ने पूजा-अर्चना की। बिहारीजी मंदिर में गोवर्धन महाराज सजाए गए। यहां पर छक्कूलाल पहलवान, राजबहादुर, सुभाष चंद्र शर्मा, महंत मुन्नालाल शास्त्री, राम अवतार शर्मा, बृजमोहन शर्मा, भगवान सिंह शर्मा, राम खिलाड़ी शर्मा, ओमप्रकाश, संजय शर्मा आदि भक्तजनों ने गोवर्धन महाराज की पूजा की। गणेश नगर में स्थित मंदिर में भी भक्तों ने पूजा-अर्चना की। इस अवसर पर अभिषेक मित्तल चंचल एवं संजीव आिदि ने पूजा-अर्चना की। द्वारिकाधीश मंदिर में भी गोवर्धन महाराज की पूजा-अर्चना की गई।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.