प्रदेश में बढ़ा अपराधों का ग्राफ: वाजपेयी
फीरोजाबाद,(टूडला): सोमवार रात्रि भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मीकांत वाजपेई का लखनऊ जाते समय स्टेशन
फीरोजाबाद,(टूडला): सोमवार रात्रि भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मीकांत वाजपेई का लखनऊ जाते समय स्टेशन पर कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटने की बात कही।
श्री वाजपेई ने कहा कि भाजपा का जनाधार दिन प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। आने वाले समय में पूरे देश में भाजपा की ही सरकार बनेगी। इसका उदाहरण महाराष्ट्र और हरियाणा से लिया जा सकता है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का जादू देश की जनता के सिर चढ़कर बोल रहा है। आने वाला समय पूरी तरह से भाजपा का ही होगा। उन्होंने कहा उत्तर प्रदेश में भी भाजपा की ही सरकार बनेगी। प्रदेश में गुंडागर्दी चरम पर है। प्रदेश में जंगलराज कायम है। जनता बदलाव चाहती है। कार्यकर्ता अभी से चुनाव की तैयारियों में जुट जाएं। इस दौरान भाजयुमो जिलाध्यक्ष दीपक चौधरी के नेतृत्व में प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत किया गया। इस दौरान पूर्व विधायक शिव सिंह चक, वृंदावनलाल गुप्ता, रूपेश शुक्ला, जयजीव पाराशर, अंकित शर्मा, संजय चक, हनुमंत सिंह बघेल, सुशील चक, द्विजेन्द्र विक्रम सिंह परमार, अवधेश पालीवाल, सतेन्द्र गुप्ता, हरीश चंदानी, सुधीर कुमार, नरेन्द्र त्यागी, पुष्पेन्द्र त्यागी, दिनेश गुप्ता, राजीव गुप्ता, राम बहादुर चक आदि प्रमुख हैं।