अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ी मैजिक, एक दर्जन यात्री घायल
फीरोजाबाद(संवाद सहयोगी, टूंडला): सोमवार दोपहर मैजिक अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ गई। जिसके चलते मै
फीरोजाबाद(संवाद सहयोगी, टूंडला): सोमवार दोपहर मैजिक अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ गई। जिसके चलते मैजिक सवार करीब एक दर्जन यात्री घायल हो गए।
सोमवार दोपहर करीब 12 बजे मैजिक आगरा से सवारियां लेकर फीरोजाबाद की ओर आ रही थी। तभी पशु चिकित्सालय के सामने तेज गति से आ रही कैंटर मेटाडोर ने कट मार दिया। जिसके चलते मैजिक अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ गई। घटना के बाद कैंटर चालक गाड़ी लेकर भाग गया। कैंटर को पुलिस ने उसायनी चौराहे से पकड़ लिया। घटना में आइशा पुत्री मौ.इरफान निवासी फरीदाबाद नगला रोड सराय चौक दिल्ली, कमरे निशा पत्नी उमर मौ., अनी अहमद पुत्र बाबू खां निवासी रुनकता आगरा, सतेन्द्र कुमार पुत्र ज्योती स्वरूप भास्कर निवासी श्याम बिहार कालोनी थाना एत्माउद्दौला आगरा, इतवारीलाल पुत्र भोगीराम निवासी शाहपुर थाना शिकोहाबाद, कमलेश पत्नी वीर बहादुर निवासी ग्राम चुल्हावली, असगरी पत्नी सुवराती निवासी आकाशवाणी रोड सुल्तानगण फरीदाबाद, अशका पुत्री सुवराती, प्रेमकांत पुत्र नेपाल सिंह निवासी मक्खनपुर, फीरोजाबाद व तीन अन्य यात्री घायल हो गए। सूचना पर पहुंची इलाका पुलिस ने घायलों को उपचार हेतु जिला अस्पताल भिजवाया। जहां एक महिला की हालत गंभीर बनी हुई है।