ट्रक ने कुचला मजदूर, मौत, हंगामा
फीरोजाबाद : मजदूरी कर घर लौट रहे युवक को ट्रक ने रौंद दिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे क
फीरोजाबाद : मजदूरी कर घर लौट रहे युवक को ट्रक ने रौंद दिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद लोगों ने चालक की पिटाई कर दी। जिससे चालक गंभीर रूप से घायल हो गया।
शिकोहाबाद के गांव निजामपुर गढ़ूमा निवासी भंवर सिंह (40) पुत्र हुब्बलाल रेलवे ट्रैक पर मजदूरी करता है। गुरुवार को एफसीआइ गोदाम के लिए गेहूं की रैक आई थी। भंवर सिंहअपने भाई अमर सिंह, विवेक, धर्मवीर, नेमसिंह, रिंकू, वीरेंद्र और सत्यपाल के साथ मजदूरी करके लौट रहा था। वापसी के समय शाम सात बजे सभी लोग अॅाटो में बैठ कर सुभाष तिराहे पर आए। फिर यहां सभी लोग शिकोहाबाद जाने के लिए वाहन का इंतजार कर रहे थे। उसी समय एफसीआइ का गेहूं लेकर आ रहे ट्रक संख्या यूपी 84सी 9877 ने सुभाष चौराहे पर भंवर सिंह को रौंद दिया। उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे के बाद साथी युवकों और भीड़ ने ट्रक चालक की पिटाई शुरु कर दी। जिससे चौराहे पर हंगामा खड़ा हो गया। चालक के सिर में गंभीर चोट आई। पुलिस ने चालक नवीन (30) पुत्र देशराज निवासी कलोहर घिरोर मैनपुरी को बमुश्किल बचाया और उसका मेडिकल कराया है। एहतियात के तौर पर सुभाष तिराहे पर कई थानों का फोर्स बुला लिया। सीओ सिटी राजेश चौधरी मौके पर पहुंचे और शव को पोस्टमार्टमगृह में रखवा दिया। उधर हादसे की जानकारी होते ही मृतक के परिवार में कोहराम मच गया। ग्रामीण जिला अस्पताल के लिए दौड़ लिए।