Move to Jagran APP

रंगबाजी में फायरिंग, सब्जी विक्रेता घायल

By Edited By: Published: Sat, 30 Aug 2014 09:10 PM (IST)Updated: Sat, 30 Aug 2014 09:10 PM (IST)
रंगबाजी में फायरिंग, सब्जी विक्रेता घायल

जागरण संवाददाता, फीरोजाबाद : रंगबाजी में हुए विवाद के बाद फायरिंग में सब्जी विक्रेता गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने घायल की तहरीर पर मामला दर्ज कर लिया है।

loksabha election banner

नई आबादी रहना अंबेडकर नगर निवासी आराम सिंह पुत्र मेवाराम सब्जी की ठेल लगाता है। शनिवार सुबह वह सब्जी बिक्री करने जा रहा था। वह सत्य नगर बगीची के पास पहुंचा कि तभी एक युवक हाथ में तमंचा लिए हुए आगे दौड़ा आ रहा था। वह लगातार फायरिंग कर रहा था। वह बचाव के लिए ठेल के नीचे घुस गया। इसके बाद भी वह फायरिंग करता रहा, जिससे गोली के छर्रे उसकी गर्दन व चेहरे आदि में जा धंसे और वह घायल हो गया। कुछ लोग उसे लेकर जिला अस्पताल आए और यहां भर्ती कराया। घायल आराम सिंह ने बताया वह सब्जी बिक्री करने जा रहा था कि एक युवक ने फायरिंग कर दी, जिससे गोली उसके लग गई। उसने बताया इस युवक द्वारा करीब आठ-दस राउंड फायर किए थे, जिससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई थी। घटना की सूचना पर दक्षिण और उत्तर कोतवाली पुलिस जिला अस्पताल पहुंची और घायल से वार्ता की। घायल की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। इंस्पेक्टर उत्तर शशिकांत शर्मा ने बताया तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।

दबंगों में वर्चस्व की जंग बनी फायरिंग की वजह

फीरोजाबाद : सत्य नगर क्षेत्र में दो दबंग हैं। इनमें वर्चस्व की जंग छिड़ी हुई है। आए दिन ये लोग आमने-सामने आते हैं और फायरिंग का सिलसिला शुरू हो जाता है। शुक्रवार रात करीब 11 बजे भी ये दोनों दबंग आमने-सामने आ गए थे और फायरिंग हुई थी। फायरिंग से क्षेत्रीय जनता दहशत में है। वर्चस्व की जंग में कभी भी बड़ी घटना हो सकती है। बताते हैं एक दबंग तो कुछ दिनों पूर्व ही जिला जेल से बाहर आया है। इसी के साथ ही फायरिंग का सिलसिला शुरू हो गया है।

एका चौराहे पर फायरिंग से दहशत

फीरोजाबाद : कस्बा एका चौराहे पर शुक्रवार रात करीब साढ़े सात बजे एकाएक फायरिंग हो गई। इससे समीप में बने ढाबा पर मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। कई राउंड फायरिंग होने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी की।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.