उल्लेखनीय कार्य करने वालों का किया गया सम्मान
जागरण संवाददाता, फीरोजाबाद : लॉयंस क्लब इंटरनेशनल के दस क्लबों का संयुक्त पुरस्कार वितरण समारोह धूमधाम से संपन्न हुआ। इस समारोह में भरथना, विधूना, इटावा, शिकोहाबाद, फीरोजाबाद के साथ में टूंडला एवं आगरा के क्लबों के करीब सौ पदाधिकारियों ने प्रतिभाग किया।
गुंजन एंकलेव स्थित पूर्व गर्वनर विश्वदीप सिंह क निवास पर संपन्न हुए समारोह में मुख्य अतिथि मंडलाध्यक्ष सहजीव रतन, विशिष्ट अतिथि केबिनेट सेकेट्री सुनील गर्ग एवं आगरा के पारस अग्रवाल थे। प्रमुख रूप से जोन चेयरपरसन मुकेश कुमार गुप्ता, अनुपम अग्रवाल, अनिल भी उपस्थित रहे। गत वर्ष विभिन्न क्लब एवं सदस्यों द्वारा किए गए उल्लेखनीय कार्यो के लिए पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
सम्मान समारोह में भगवत स्वरूप कटियार टूंडला, अनिल अग्रवाल फीरोजाबाद, डा.एलएन गुप्ता, अखिलेश पोरवाल भरथना, विजय नरूला को उपाधि से सम्मानित किया गया। वक्ताओं ने कहा क्लब सदस्य मधु सिंह का कार्यकाल भी उल्लेखनीय कार्यकाल के लिए याद किया जाएगा। उनके अधीन दो जोन चेयर परसन को रीजन चेयर परसन के पद पर मनोनीत किया जा चुका है। मधु सिंह को जिले का ही नहीं, बल्कि यूपी से लेकर हरियाणा, हिमाचल, जम्मू कश्मीर तक का सर्वश्रेष्ठ चेयरपर्सन चुना गया है। लॉयंस क्लब सेवा भाव की विश्व की सबसे बड़ी संस्था है। जिसका सालाना सेवा कार्य का बजट विश्व के 150 राष्ट्र के बजट से भी ज्यादा होता है। विश्वदीप सिंह ने आभार व्यक्त किया।
सर्वश्रेष्ठ रहे ये
सर्वश्रेष्ठ क्लब : लॉयंस क्लब टूण्डला।
सर्वश्रेष्ठ अध्यक्ष : वीना चौहान फीरोजाबाद।
सर्वश्रेष्ठ सचिव : अंशुल जैन टूंडला।
सर्वश्रेष्ठ कोषाध्यक्ष : अतुल पोरवाल भरथना।