चुनावी पिच पर कब तक पीछे रहेंगी महिलाएं..!
जागरण संवाददाता, फीरोजाबाद : एक बार फिर चुनावी ट्रेक सज गया है। महिला एवं पुरुष मतदाताओं के बीच होने वाली मतदान की चुनावी रेस में कई सालों से महिलाएं हारती नजर आ रही हैं। चाहे विधानसभा का चुनाव हो या फिर लोकसभा का चुनाव। हर बार वोटिंग की ट्रेक पर बाजी पुरुष मार लेते हैं। देखना यह है हर क्षेत्र में पुरुषों से नजर आ रही महिलाएं इस बार भी पीछे रहती हैं या आगे पहुंचती हैं।
अगर पिछले चुनावों पर नजर दौड़ाएं तो लोकसभा उपचुनाव में जनपद में 55.45 फीसद मतदान हुआ। इस मतदान में महिलाएं खासी पीछे रहीं। जहां 58.98 फीसद पुरुषों ने अपने मत का प्रयोग किया। आधी महिलाएं भी वोट डालने बूथ पर नहीं पहुंची। लोकसभा के चुनाव में 41 फीसद ही महिलाओं ने अपने मत का प्रयोग किया।
अगर विधानसभा चुनावों के मतदान पर गौर फरमाएं। हालांकि चुनाव में महिलाओं का वोट प्रतिशत बढ़ा, लेकिन इसके बाद भी वह पुरुषों से मतदान में मुकाबला नहीं कर सकीं। महिलाओं ने इस चुनाव में 61.35 फीसद मतदान किया, लेकिन 66.13 फीसद मतदान के साथ में पुरुष आगे रहे।
लोकसभा उपचुनाव में मतदान प्रतिशत
फीरोजाबाद : 46.42
टूंडला : 61.56
जसराना : 58.38
शिकोहाबाद : 56.76
सिरसागंज : 54.88
पुरुषों का मतदान प्रतिशत : 58.98
महिला मतदान प्रतिशत : 41.01
कुल मतदान प्रतिशत -- 55.45
विधानसभा उपचुनाव में मतदान प्रतिशत
फीरोजाबाद : 62.89
टूंडला : 63.61
जसराना : 66.90
शिकोहाबाद : 62.09
सिरसागंज : 64.66
पुरुषों का मतदान प्रतिशत : 66.13
महिलाओं का मतदान प्रतिशत : 61.35
कुल मतदान प्रतिशत : 63.96