Move to Jagran APP

गुस्साई जनता: जलाए पाक के झंडे

By Edited By: Published: Wed, 07 Aug 2013 07:51 PM (IST)Updated: Wed, 07 Aug 2013 08:01 PM (IST)
गुस्साई जनता: जलाए पाक के झंडे

निज प्रतिनिधि, फीरोजाबाद : देश की सीमा पर सुरक्षा में तैनात भारत के जांबाजों की शहादत पर समूचे देश में उबाल हैं। पड़ोसी देश की हरकत पर हर तरफ गुस्सा फूट रहा है। ये गुस्सा बुधवार को शहर की सड़कों पर भी नजर आया। जगह-जगह पुतले फूंके गए तो संगठनों ने सड़क पर हुंकार भरी। हर जुबां पर एक ही मांग थी भारत सरकार इस हमले का जबाव दे।

loksabha election banner

यादव महासभा ने फूंका पाक पीएम का पुतला : (फोटो नंबर 31)

अखिल भारतीय युवा यादव महासभा के महानगर अध्यक्ष लोकदीप यादव उर्फ सनी के नेतृत्व में युवाओं ने जमकर नारेबाजी की। सुहाग नगर तिराहा पर एकत्रित हुए कार्यकर्ताओं ने इसे पाक की क्रूरता बताते हुए कहा भारत सरकार तुरंत सैनिक कार्रवाई कर इसका जबाव दे। इस अवसर पर युवाओं ने पाक प्रधानमंत्री का पुतला फूंका। वहीं रक्षा मंत्री के बयान की निंदा करते हुए रक्षामंत्री पर कार्रवाई की मांग की। पुतला दहन करने वालों में रजत यादव, पंकज, कृष्णकांत, संजय यादव, छोटू, रामदीन एवं संजू उपस्थित थे।

शिवसेना ने जलाया पाक का झंडा

भारतीय सैनिकों की हत्या पर गुस्साए शिव सैनिकों ने सुभाष तिराहा पर पाक का झंडा जलाया। जिला प्रमुख पं.राजीव शर्मा के नेतृत्व में पाकिस्तान विरोधी नारे लगाए। जिला सचिव जयप्रकाश माहौर ने कहा भारत सरकार गोली का जबाव गोली से दे। विजय सिंह शंखवार, हीरा लाल पचौरी, अनूप आर्य, संजू चक, सुनील चक, नेकसे शंखवार, मनीष कुमार, सुभाष, बबलू, अर्जुन, बृजेश, पिंटू, सुनील, प्रमोद, संजू जोशी आदि ने रोष व्यक्त किया।

ब्राह्मण सेना ने फूंका प्रधानमंत्री का पुतला

ब्राह्मण सेना ने बंबा चौराहा पर प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का पुतला फूंका। जिलाध्यक्ष संजीव उपाध्याय, मोहित शर्मा, नीरज शर्मा, विवेक उपाध्याय, राहुल शर्मा, कुलदीप भारद्वाज, कुलदीप शर्मा ने कहा केंद्र सरकार अभी भी चुप्पी साधे हुए है जो गलत है। इधर भाजयुमो द्वारा भी पाक सरकार का पुतला फूंका गया। सुरेंद्र सावन, डा.प्रभंजन जैन, विशाल भारद्वाज, आरडी सिंह चौहान, अवधेश झा, विकास, छत्रपाल वर्मा, महेश दिवाकर, सत्येंद्र भारद्वाज, ऐदल सिंह, मनोज जैन आदि शामिल थे। इधर सपा की बैठक नया रसूलपुर में संपन्न हुई। बंटू कठेरिया ने कहा केंद्र सरकार सिका जबाव दे। यतेंद्र यादव, पवन गुप्ता, अजय अग्रवाल, योगेश गर्ग, आदर्श यादव धन्नू, महेश यादव, मुकेश गांधी, विशाल कुशवाहा आदि उपस्थित थे।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.