चांद का दीदार होते ही इतराई खुशियां
जागरण संवाददाता, फतेहपुर : तीस रोजे पूरे होने पर उस समय हर तरफ खुशियों की सौगात दिखाई पड़ी जब देर शा
जागरण संवाददाता, फतेहपुर : तीस रोजे पूरे होने पर उस समय हर तरफ खुशियों की सौगात दिखाई पड़ी जब देर शाम ईद के चांद का दीदार हो गया। आसमान पर टिकी निगाहें चमक उठी और पटाखे छुटाकर खुशी मनाई गई। घरों से निकल कर लोग सड़क पर आ गए और एक-दूसरे को बधाई देने लगे। महिलाएं, पुरूष व बच्चे सोमवार को ईद मनाने की तैयारियों के लिए खरीददारी को निकल पड़े तो बाजार की रौनक देखते ही बन रही थी। शहर काजी अब्दुल्ला सईदुल इस्लाम ने चांद की तस्दीक करते कहा कि सुबह 8.30 बजे ईदगाह में ईद की नमाज अदा की जाएगी। इसके बाद सभी मस्जिदों में नमाज होगी।
शाम ढलते ही रोजेदार छत में पहुंचकर ईद के चांद का बेसब्री से इंतजार करते रहे। बादल छाए रहने के कारण चांद का दीदार भले न हो पाया हो लेकिन तस्दीक के साथ ही ईद सोमवार को मनाने की खुशियों में हर कोई झूम उठा। शहर क्षेत्र के चौक, छोटी बाजार, पीलू तले चौराहा, लालाबाजार, राधानगर आदि जगहों में महिलाएं सेवईयां, सूतफेनी, बेसन, मेवा, सरसों का तेल, चिप्स पापड़, खजूर आदि की खरीदारी करने में लग गई। चूड़ी वाली गली में कास्मेटिक का सामान, बच्चों के चिकन के कुर्ता पैजाना व इंडोनेशिया टोपी खरीदने वालों की भीड़ लगी रही। इसी तरह ¨बदकी नगर के लंका रोड, फाटक बाजार में दुकानदारों ने सेवईं-सूतफेनी व खजूर की दुकानों में खासी भीड़ रही। जहानाबाद कस्बा के बस स्टैंड व लालगंज में सेवईंयां-खजूर खूब बिका। वहीं खागा कस्बा के जीटी रोड, हथगाम, सुल्तानपुर घोष, धाता में भी दुकानों में भीड़ लगी रही।
ईद की खुशियां मिल-बांट कर मनाएं : डीएम
फतेहपुर : जिलाधिकारी मदनपाल आर्य व पुलिस अधीक्षक कवींद्र प्रताप ¨सह जनपदवासियों को ईद की बधाई देते हुए कहा कि भाईचारे व सदभाव के इस पर्व को मिलजुल कर मनाएं। कहा कि ईद का पर्व इंसानियत की राह दिखाने वाला है। गरीबों व असहायों की मदद सिखाने वाले इस पर्व में एकता व भाईचारे की मिशाल को सभी लोग कायम रखे।
.........
साढ़े 8 बजे ईद की नमाज
फतेहपुर : शहर क्षेत्र के पनी स्थित मुचियानी वाली बंदिगी मियां की मस्जिद में शहरकाजी मौलाना कारी फरीदउद्दीन कादरी प्रात : साढ़े 8 बजे ईद की नमाज अदा कराएंगे। वहीं ¨बदकी नगर में शहर काजी मो. रजा कादरी प्रात : साढ़े 8 बजे ईदुल फितर की नमाज अदा कराएंगे। वहीं खागा नगर में शहरकाजी हाफिज आफताब आलम प्रात : 8 बजे ईद की नमाज अदा कराएंगे। 8 बजे ईद की नमाज अदा कराएंगे। इसी प्रकार शहर क्षेत्र की चांद शाह तकिया मस्जिद, जिलानी मस्जिद, नूरानी मस्जिद, कोतवाली वाली मस्जिद, रजा मस्जिद, नजमुद्दीन शाह मस्जिद में प्रात : से सुबह 10 बजे तक ईद की नमाज अदा कराई जाएगी।