भगवान जगन्नाथ की यात्रा में बरसे फूल
संवाद सहयोगी, जहानाबाद/¨बदकी : रविवार को जहानाबाद, खजुहा व जाफरगंज कस्बा समेत ¨बदकी नगर में भगवान जग
संवाद सहयोगी, जहानाबाद/¨बदकी : रविवार को जहानाबाद, खजुहा व जाफरगंज कस्बा समेत ¨बदकी नगर में भगवान जगन्नाथ यात्रा धूमधाम से निकाली गई। जिन रास्तों के यात्रा निकली श्रद्धा के फूल बरसा कर लोगों ने नमन किया। ¨बदकी नगर में महाजनी गली स्थित कौशल किशोर जगन्नाथ मंदिर ठाकुर द्वारा से यात्रा निकली। यात्रा में शंकर-पार्वती, बजरंगबली सहित अन्य देवी देवताओं की 5 झांकियां शामिल रहीं। यात्रा मुगलरोड बजरिया होकर खजुहा चौराहे पहुंची। यहां से फाटक बाजार, बजाजा गली, किराना गली, घियाही गली से गांधी चौराहा से ललौली चौराहा होकर देर रात फिर खजुहा चौराहा महाजनी गली से मंदिर पहुंची। रथ में भगवान जगन्नाथ का जगह-जगह पूजन हुआ। यात्रा का संचालन शीतेष तिवारी गोल्डी, सोनू गुप्ता, प्रशांत गुप्ता, अभिषेक पांडेय, मोना ओमर, अभिलाष सैनी, शुभम ¨सह, अजीत ¨सह परिहार, विवेक तिवारी आदि ने किया।यात्रा में भाजपा नेता अनिल चार्ली, चंद्रेश गुप्ता, सपा नेता रामेश्वर दयाल दयालू सहित अन्य लोग प्रमुख रूप से मौजूद रहे। उधर जहानाबाद में कस्बे के हनुमानगंज बजरिया मुहल्ले से रमाकांत अग्निहोत्री के आवास से गाजेबाजे के साथ भगवान जगन्नाथ यात्रा निकाली गई। प्रमोद शुक्ला, विजय सचान, रमेंद्र नाथ पांडेय, इंद्रपाल गुप्ता, शिव गोपाल शुक्ला आदि शामिल रहे। जाफरगंज कस्बे में भी रथ यात्रा निकाली गई। इसका नेतृत्व ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि सुतीक्षण ¨सह, प्रधान निशा गुप्ता, घनश्याम दास गुप्ता, अर¨बद गुप्ता ने किया। यात्रा का जगह-जगह स्वागत हुआ। पूजन के साथ प्रसाद वितरण भी होता रहा। खजुहा कस्बे में भी भगवान जगन्नाथ की शोभा यात्रा निकाली गई। सभी यात्राओं का समापन देर रात हुआ। सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम के बीच डीएम मदनपाल आर्य के निर्देश पर एडीएम आलोक ¨सह, एएसपी विनोद ¨सह ने भारी पुलिस बल के साथ कैंप किया। एसडीएम सत्य प्रकाश ¨सह, सीओ आरके वर्मा, कोतवाली प्रभारी राकेश कुमार ¨सह सहित ¨बदकी सर्किल का पुलिस फोर्स यात्रा के साथ रहा।