किशोरी ने फांसी लगा दी जान
जहानाबाद : कस्बे में एक किशोरी ने अज्ञात कारणों से दुपट्टे से फांसी लगा कर जान दे दी। पिता की सूचना
जहानाबाद : कस्बे में एक किशोरी ने अज्ञात कारणों से दुपट्टे से फांसी लगा कर जान दे दी। पिता की सूचना पर पुलिस पहुंची। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
कस्बे के मोहल्ला नयागंज रज्योड़ा में रहने वाले गुरु प्रसाद के तीन पुत्रियां शशि (20), शिवानी (17), नैंसी (10) हैं। रविवार की देर शाम घर में मां सोमवती के साथ तीनों बेटियां भी मौजूद थी। मां घर के ऊपरी मंजिल में खाना बना रही थी। तभी शिवानी बकरियों को चारा डालने के बहाने नीचे आई। यहां कमरे में दुपट्टे से पंखे के हुक से फांसी लगा ली। काफी देर तक वापस नहीं लौटी तो मां ने खोजना शुरू किया। नीचे कमरे में आकर देखा तो बेटी फांसी के फंदे से लटक रही थी। मां के रोने की आवाज पर मुहल्ले के लोग जुटे। सूचना पर पुलिस मौके में पहुंची। थाना प्रभारी एपी तिवारी ने कहा फांसी लगाने का कारण परिजन नहीं बता पा रहे हैं। किशोरी दिलीप महाविद्यालय में बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा थी।