नमाज की तैयारियों को अफसरों ने जांचा
जागरण संवाददाता, फतेहपुर : ईद-उल-फितर पर सिवइयों की मिठास और सामाजिक समरसता की डोर को मजबूत करने के
जागरण संवाददाता, फतेहपुर : ईद-उल-फितर पर सिवइयों की मिठास और सामाजिक समरसता की डोर को मजबूत करने के लिए ईदगाह मैदान और मोचियानी बंदगी मियां की मस्जिद में जुटने वाली भीड़ के चलते रविवार को डीएम मदनपाल आर्य और एसपी कवींद्र प्रताप ¨सह ने तैयारियों का जायजा लिया। जुटने वाले नमाजियों को नमाज अता करने में दिक्कत न हो इसके लिए बीते कई दिनों से पालिका प्रशासन रात दिन एक किए हुए है। दोनों आला अफसरों ने दोनों मैदानों में घूमकर जायजा लिया और आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
राजकीय इंटर कॉलेज के समीप बने विशाल ईदगाह मैदान की साफ सफाई और नमाजियों के साथ आने वाले गणमान्यों के बैठक व्यवस्था के इंतजाम प्रशासन करवा रहा है। मैदान की साफ सफाई और गड्ढों को पाटने का काम किया जा रहा था। मैदान समतलीकरण और उगी घास को हटाने के लिए पालिका की टीम जुटी हुई है। साफ सफाई के बाद देरशाम चूना छिड़काव आदि का काम किया गया। ईदगाह मैदान में डीएम श्री आर्य ने सूखी मिट्टी को देखते हुए पालिका की अधिशासी अधिकारी रश्मि भारती को निर्देशित किया कि पानी का छिड़काव करवाया जाए। गणमान्यों के लिए लग रहे पंडाल की व्यवस्था पर संतोष जाहिर किया। इसके साथ ही उन्होंने निर्देशित किया कि रात के समय मैदान में नजर रखी जाए जिससे कि कोई जानवर मैदान की सफाई को प्रभावित न कर पाए। एसपी ने यातायात पुलिस को निर्देशित किया कि वह ईद की नमाज करने के लिए आने वाले वाहनों पर पैनी नजर रखें। रास्ते में कोई वाहन दिक्कत पैदा न करने पाए। वाहनों को कतारबद्ध खड़ा करवाया जाए। कार्यक्रम के बीच में जाने वाले लोगों के वाहन न फंस जाएं पर नजर रखी जाए। इस मौके पर अपर जिलाधिकारी आलोक कुमार ¨सह, अपर पुलिस अधीक्षक-पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार ¨सह सहित अफसर मौजूद रहे।