खींचतान में फंसे नपा अध्यक्ष के ड्रीम प्रोजेक्ट
संवाद सहयोगी, बिंदकी : नगर पालिका अध्यक्ष और ईओ के बीच चल रही खींचतान में अध्यक्ष के दो ड्रीम प्रोजे
संवाद सहयोगी, बिंदकी : नगर पालिका अध्यक्ष और ईओ के बीच चल रही खींचतान में अध्यक्ष के दो ड्रीम प्रोजेक्ट फंस गए हैं। टकराव में नफा नुकसान का आंकलन कर ठेकेदारों ने भी पाला बदल चुप्पी साध ली है। नगर पालिका अध्यक्ष नीलम सोनी और ईओ अनीता शुक्ला के मध्य दो कर्मचारियों के प्रमोशन, डीजल भुगतान, नाला सफाई गैंग के भुगतान को लेकर मन मुटाव चल रहा है। इसका नतीजा है कि नगर पालिका अध्यक्ष का पहला करीब एक करोड़ 40 लाख का ड्रीम प्रोजेक्ट पक्का तालाब का सौंदर्यीकरण, दूसरा एक करोड़ 40 लाख का शमशान घाट जीर्णोद्धार का काम अधर में अटक गया है। केवल गड्ढामुक्त पर पालिका तेजी से काम कर रही है। इन दोनों प्रोजेक्ट पर काम ठप है। विवाद के बीच ठेकेदारों ने भी भविष्य की संभावनाओं पर पाला बदल का खेल कर लिया है। अब दोनों बड़े प्रोजेक्ट अध्यक्ष के कार्यकाल में पूरे नहीं होंगे। क्योंकि 17 जुलाई से अध्यक्ष का कार्यकाल ही समाप्त हो जाएगा।
..........
शासन की मंशा पर काम, गलत दबाव बर्दास्त नहीं
- ईओ अनीता शुक्ला ने कहा टकराव वाली कोई स्थित नहीं है। पर कोई ऐसा काम नहीं होगा, जो शासन की मंशा के विपरीत हो। गलत प्रमोशन के मामले में दबाव बनाया जा रहा है। इन्कार करने पर फाइलें घर में रख ली जा रही हैं। शासन के कार्रवाई कराने की धमकी दी जा रही है। विकास के सभी काम चल रहे हैं, कोई काम रुका हुआ नहीं है।
..........
अध्यक्ष बोलीं पालिका में चल रहा भ्रष्टाचार
¨बदकी : नगर पालिका अध्यक्ष नीलम सोनी ने कहा ईओ और सफाई निरीक्षक मिलकर भ्रष्टाचार में जुटे हैं। सफाई के नाम लाखों रुपए का घोटाला हो रहा है। कुछ चहेते बाबुओं को लाभ की सीट पर बिठाने का प्रयास कर रही हैं। तालाब में नाम का पत्थर नहीं लगने दिया जा रहा। प्रमोशन लीगल किए गए उस आदेश का पालन नहीं किया रहा। मनमानी से विकास काम ठप हो गए हैं। जनता में छवि बिगाड़ने के लिए मेरे खिलाफ माहौल बनाया जा रहा है।