व्यापार मंडल की कमान रजोल शुक्ला और मोइन के हाथ
जागरण संवाददाता, फतेहपुर : जिला उद्योग व्यापार मंडल की बैठक रविवार को कलक्टरगंज के एक लाज में हुई। ज
जागरण संवाददाता, फतेहपुर : जिला उद्योग व्यापार मंडल की बैठक रविवार को कलक्टरगंज के एक लाज में हुई। जिसमें प्रदेश अध्यक्ष रवि प्रकाश दुबे की अध्यक्षता में संगठन को ताकत दिए जाने पर चर्चा हुई। व्यापार मंडल की कमान सौपे जाने को लेकर मंचन चिंतन हुआ। अंत में रजोल शुक्ला को जिलाध्यक्ष व महामंत्री पद पर मोइन चौधरी के नामों पर सहमति बनी। प्रदेश अध्यक्ष श्री दुबे ने जिले की कमान सौंपते हुए नए पदाधिकारियों को दायित्व निर्वाहन का पाठ पढ़ाया। कहाकि पद की गरिमा बनाए रखते हुए व्यापारियों के हर दु:ख सुख में भागीदार बने। उत्पीड़न की जानकारी होते हुए मुकाबला करने में कतई पीछे नहीं रहें। इसके साथ ही पांच सदस्यीय संरक्षक मंडल का चयन भी किया गया, जिसमें कमलेश्वर शिवहरे, राम प्रसाद गुप्ता, श्रीराम पुरवार, सरदार कुलवंत ¨सह, फरहत अली सिद्दीकी रहे। वहीं जिले कमेटी का 15 दिन में कमेटी की घोषणा करने का निर्देश दिया। नगर कमेटी फतेहपुर, नगर कमेटी ¨बदकी को छोड़कर सभी 33 कमेटियों को भंग कर दिया गया। जिला कमेटी को निर्देशित किया गया कि 1 जुलाई से 30 सितंबर तक चुनाव कराएं। इस मौके पर जिला प्रवक्ता धीरेंद्र प्रताप ¨सह सहित भारी संख्या में व्यापारी मौजूद रहे।