एसपी ने दिलाया भरोसा, जल्द दबोचे जाएंगे हत्यारे
संवाद सहयोगी, खागा : खखरेडू थाने के रतनपुर गांव में बीते शुक्रवार की रात जवादुल हसन की गोली मारकर की
संवाद सहयोगी, खागा : खखरेडू थाने के रतनपुर गांव में बीते शुक्रवार की रात जवादुल हसन की गोली मारकर की गई हत्या के मामले में पुलिस हवा में तीर चला रही है। रविवार शाम पुलिस कप्तान कवींद्र प्रताप ¨सह ने गांव जाकर मृतक के परिजनों से घटना के बावत जानकारी ली। सर्विलांस, क्राइम ब्रांच टीम के साथ गांव पहुंचे एसपी ने घटना के शीघ्र खुलासे की बात कही है।
बताते चलें कि गांव के रहने वाले जवादुल हसन की बीते गुरुवार-शुक्रवार की रात चार व्यक्तियों ने तमंचे से गोली मारकर हत्या कर दी थी। मृतक की पत्नी नफीसा बानो ने उक्त घटना में गांव के रहने वाले अकबर तथा तीन अज्ञात लोगों के विरुद्ध हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस कप्तान ने मृतक के पुत्र मो. आदिल, पत्नी नफीसा बानो व अन्य परिवारीजनों से 45 मिनट तक बातचीत की। इस दौरान एसपी ने थानाध्यक्ष तथा अन्य पुलिस कर्मियों को मौके से हटा दिया था। घटना के अलग-अलग ¨बदुओं पर पड़ताल के बाद पुलिस कप्तान ने एडिशनल एसपी राजकमल यादव, सीओ अतुल कुमार चौबे तथा थानाध्यक्ष को टीम बनाकर घटना खुलासे के निर्देश दिए। चर्चा रही मृतक के परिजनों ने एसपी से बीट के एक सिपाही की शिकायत की है। परिजनों ने आरोप लगाया है कि उक्त सिपाही हत्यारोपियों से मिला हुआ है। जिसके चलते हत्यारोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो पा रही है।
........
हत्या के आरोप में एक को दबोचा
- रतनपुर गांव में हुए जवादुल हत्याकांड में रविवार भोर पहर पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। थाने में पूरा दिन उक्त व्यक्ति से पूछताछ की गई। शाम तक चर्चा रही पुलिस ने उसे हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया है। हलांकि सीओ तथा थानाध्यक्ष ने किसी गिरफ्तारी से इंकार किया है।