सीएमएस समेत तीन पर कार्रवाई
जागरण संवाददाता, फतेहपुर: जहानाबाद थानाक्षेत्र के गोकुलपुर गांव में एक महिला के साथ मारपीट करने के ब
जागरण संवाददाता, फतेहपुर: जहानाबाद थानाक्षेत्र के गोकुलपुर गांव में एक महिला के साथ मारपीट करने के बाद उसके नाजुक अंगों में चोट पहुंचाने के मामले केंद्रीय राज्य मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति शनिवार को अस्पताल पहुंची। महिला की डॉक्टरी रिपोर्ट बदलने के आरोप में महिला सीएमएस डॉ. रेखारानी व मेडिकोलीगल डॉक्टर रानीबाला व एक स्टाफ नर्स से स्पष्टीकरण तलब किया। इसके साथ मौके पर एसपी को बुलाकर जहानाबाद पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए यहां के एसओ पर कार्रवाई के निर्देश दिए। गोकुलपुर गांव में दो दिन पूर्व पानी भरने के विवाद में दो पक्षों में मारपीट हो गयी थी। एक पक्ष के पुरुष हमलावरों ने महिला के साथ जमकर मारपीट की। पीड़ित महिला को जहानाबाद पुलिस ने जिला महिला अस्पताल में भर्ती कराया। जबकि मेडिकोलीगल करने वाली डॉक्टर ने अपनी रिपोर्ट में सामान्य चोटें दर्शाकर मामले को हल्का कर दिया। साध्वी ने कहा कि जब महिला के नाजुक अंग में सात टांके लगाए गए तो उसकी चोट सामान्य कैसे हो सकती है। बता दें महिला को जहानाबाद पुलिस भर्ती कराकर चली गयी थी और अस्पताल प्रशासन ने दूसरे दिन ही उसे घर जाने की छुट्टी दे दी। जहां उसकी हालत पुन: बिगड़ गयी। आनन फानन में फिर महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया। एसपी कवींद्र प्रताप ¨सह ने आश्वासन दिया कि पूरे प्रकरण की जांच कराएंगे दोषी पुलिस जनों को बख्सा नहीं जाएगा। उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। भाजपा नेता जयंती वर्मा गांव जाकर परिवार को न्याय दिलाने का भरोसा दिया। इस मौके पर मंत्री सीएमओ विनय कुमार पांडेय से स्वास्थ्य सेवाओं को सुधारने के निर्देश दिए।