Move to Jagran APP

अवैध मांस बिक्री की दुकानों में लगा ताला

संवाद सहयोगी, खागा : प्रदेश सरकार से निर्देशानुसार पुलिस-प्रशासन के अधिकारियों ने मांस बिक्री की अवै

By JagranEdited By: Published: Fri, 24 Mar 2017 07:19 PM (IST)Updated: Fri, 24 Mar 2017 07:19 PM (IST)
अवैध मांस बिक्री की दुकानों में लगा ताला
अवैध मांस बिक्री की दुकानों में लगा ताला

संवाद सहयोगी, खागा : प्रदेश सरकार से निर्देशानुसार पुलिस-प्रशासन के अधिकारियों ने मांस बिक्री की अवैध खुली दुकानों में शिकंजा कसना शुरू कर दिया। शुक्रवार को तहसील क्षेत्र में खुली अधिकांश दुकानों में ताला बंद रहा। किशुनपुर कस्बे के अंदर एक मात्र दुकान से मांस की बिक्री होती थी। लाइसेंस की अनिवार्यता और नियम-शर्तो के लागू होते ही उसमे भी ताला लग गया। हथगाम थाना क्षेत्र में कस्बा, छिवलहा, शाहपुर तिराहा आदि स्थानों में खुली दुकानों में पुलिस ने नगर पंचायत की मदद से लाइसेंस जांचते हुए मांस बिक्री बंद करा दी। नगर क्षेत्र की अधिकांश दुकानें बंद हो गई। पूर्वी, पश्चिमी बाईपास तथा गांधी पार्क समीप एक दुकान में बकरा, मुर्गा का मांस बिक्री होता देखा गया। खखरेडू और सुल्तानपुर घोष पुलिस ने अभियान चलाते हुए अवैध दुकानों का संचालन बंद कराया। सीओ अतुल कुमार चौबे का कहना था अवैध दुकानों का संचालन किसी भी दशा में नहीं होगा। शत-प्रतिशत इसमे रोक लगाई जाएगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.