सज गया पंडाल, एक घंटे रुकेंगे राजनाथ
फतेहपुर, जागरण संवाददाता : शुक्रवार को महात्मा गांधी डिग्री कॉलेज में भाजपा की परिवर्तन यात्रा में म
फतेहपुर, जागरण संवाददाता : शुक्रवार को महात्मा गांधी डिग्री कॉलेज में भाजपा की परिवर्तन यात्रा में मुख्य अतिथि केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ ¨सह और केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल, साध्वी निरंजन ज्योति और प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य के अलावा तमाम प्रांतीय और केंद्रीय पदाधिकारी आ रहे हैं। भाजपा ने आयोजन की सफलता के लिए आयोजन को विभिन्न खंडों में बांटकर भाजपाइयों को जिम्मेदारी दी है, उनका निर्वाहन बखूबी दिखाई देती रही। प्रदेश महामंत्री सलिल विश्नोई, विजय बहादुर पाठक, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष आनंद राजपाल, क्षेत्रीय मंत्री नागेंद्र गुप्ता, जिला संगठन प्रभारी हनुमान मिश्रा, जिलाध्यक्ष दिनेश बाजपेयी की टीम तैयारियों को अंतिम रूप देती रही। दिन भर भाजपाइयों की भीड़ जुटी रही। एसडीएम अभिनव रंजन श्रीवास्तव, सीओ सिटी समर बहादुर ¨सह खुफिया विभाग के साथ कई चक्रों में जायजा लेते रहे।
.......
यातायात में किया फेरबदल
- केंद्रीय गृहमंत्री की जनसभा को लेकर कार्यवाहक पुलिस अधीक्षक पुर्णेंदु ¨सह ने जाम जैसी समस्या से निपटने के लिए रूट डायवर्जन किया है। सुबह 8 से शाम 7 बजे तक इलाहाबाद से कानपुर की तरफ जाने वाली बस, भारी वाहन लोधीगंज की तरफ नहीं जाएंगे। राधानगर से शहर क्षेत्र में कोई भारी वाहन ट्रक, बस, ट्रैक्टर आदि वर्जित कर दिए गए हैं।
..........
सुरक्षा का रहेगा घेरा
- गृहमंत्री की जनसभा की सुरक्षा के लिए एक अपर पुलिस अधीक्षक, 9 उपाधीक्षक, 15 थानाध्यक्ष, 35 उप निरीक्षक, 250 पुलिस के जवान, 3 कंपनी पीएसी, 35 महिला सिपाही, 20 एलआईयू के जवान तथा बम निरोधक दस्ता, फायर बिग्रेड की कंपनी लगाई गई है।
......
गृहमंत्री का कार्यक्रम
- आगमन - दोपहर 1.55 बजे
- रवानगी - शाम 3.05 बजे