Move to Jagran APP

महिलाओं पर अत्याचार भाजपा का बनेगा चुनावी मुद्दा

फतेहपुर, जागरण संवाददाता : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्या ने सपा-बसपा पर तंज कसते हुए कहाकि

By Edited By: Published: Thu, 20 Oct 2016 09:37 PM (IST)Updated: Thu, 20 Oct 2016 09:37 PM (IST)
महिलाओं पर अत्याचार भाजपा का बनेगा चुनावी मुद्दा

फतेहपुर, जागरण संवाददाता : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्या ने सपा-बसपा पर तंज कसते हुए कहाकि इनमें आपसी साठगांठ है, तभी बसपा सुप्रीमो मायावती की जुबान पर सपा का विरोध नजर नहीं आता है, भाषण में पीएम मोदी को निशाना बनाती हैं। अन्य दलों की अपेक्षा भाजपा प्रत्याशी घोषित न होने के प्रश्न पर कहाकि पार्टी में प्रत्याशी नहीं संगठन चुनाव लड़ता है। कहा कि ध्वस्त कानून व्यवस्था, भ्रष्टाचार, महिलाओं पर अत्याचार, गुंडाराज जैसे मुद्दों पर भाजपा विधानसभा चुनाव लड़ेगी। चुनाव 2017 में 300 सीटों के साथ सबसे बड़े दल के रूप में उभरेगी। चित्रकूट जा रहे प्रदेश अध्यक्ष देर रात लोक निर्माण विभाग के डाक बंगला आबूनगर मीडिया से मुखातिब होते हुए कहाकि सपा में अंदर कलह चल रही है। अखिलेश यादव परिवार नहीं चला पाए तो सरकार क्या चलाएंगे। रीता बहुगुणा जोशी के पार्टी में शामिल होने पर बोले कि कांग्रेस में भगदड़ मच गई है। कांग्रेस सूबे से साफ हो गई है। गठबंधन के मुद्दे पर बोले कि हमारा पूर्व का ही गठबंधन चलेगा। सैफई परिवार के लिए भाजपा के दरवाजे हमेशा के लिए बंद हैं। जिले की सीमा व डाकबंगले में स्वागत करने वालों में जिलाध्यक्ष दिनेश बाजपेयी, पूर्व मंत्री राधेश्याम गुप्ता, राजेंद्र पटेल, विधायक विक्रम ¨सह, कृष्णा पासवान, पूर्व विधायक आदित्य पाण्डेय, करण पटेल, अर¨वद बाजपेयी, प्रमोद द्विवेदी, पंकज त्रिपाठी, नीरज ¨सह, शैलेंद्र रघुवंशी, संतोष ¨सह बाबुन, आशीष मिश्रा, कुलदीप भदौरिया, धनंजय द्विवेदी आदि रहे। पहले से मौजूद प्रदेश उपाध्यक्ष राजवीर ¨सह का भी प्रदेश अध्यक्ष के साथ स्वागत किया गया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.