Move to Jagran APP

तुलसी-अदरक की चाय कई रोगों से बचाए

फतेहपुर, जागरण संवाददाता: मौसम के उतार-चढ़ाव में बीमारियां का बढ़ना नई बात नहीं है। इस मौसम में बदन

By Edited By: Published: Thu, 29 Sep 2016 01:00 AM (IST)Updated: Thu, 29 Sep 2016 01:00 AM (IST)
तुलसी-अदरक की चाय कई रोगों से बचाए

फतेहपुर, जागरण संवाददाता: मौसम के उतार-चढ़ाव में बीमारियां का बढ़ना नई बात नहीं है। इस मौसम में बदन दर्द के साथ वायरल बुखार आम तौर पर हो जाता है। घरेलू उपाय में इससे बचने का सबसे अच्छा तरीका तुलसी, अदरक, काली मिर्च युक्त चाय है। वायरल के लक्षण मिलने पर इसके सेवन से लाभ मिलता है। इसके साथ स्वांस के रोगों के लिए भी यह बेहतर घरेलू उपाय है। यह बात बात जिला अस्पताल के फिजीशियन डॉ. दयाशंकर ने साझा की। वह बुधवार को आयोजित प्रश्न प्रहर में अपनी राय दे रहे थे। इसके साथ ही उन्होंने दूरभाष पर मरीजों को बीमारी का समाधान भी बताया। बीमारों को हिदायत दी कि कई बार वह घर में अपने मन से दवाएं लाकर खाते रहते है। ऐसा नहीं करना चाहिए। अगर रोग हुआ है तो उसे डाक्टर को दिखाएं।

loksabha election banner

प्रश्न: मुझे गैस बनती है और सिर दर्द बना रहता है। शांति मवई

उत्तर: यह हाईपर एसिड के लक्षण है, घी-तेल, मिर्च मसाला बंद करें।

प्रश्न: मुझे तीन माह से सीने में दर्द रहता है। चन्द्र कुमार राधानगर

उत्तर: ईसीजी व एक्सरे की जांच कराए।

प्रश्न: मुझे अचानक जोड़ो में तीन दिन से दर्द रहता है। अर्जुन कोर्रा-कनक

उत्तर: खून की जांच के साथ मलेरिया व टायफाइड टेस्ट कराएं।

प्रश्न: शरीर में दर्द के अलावा खांसी भी आती है। मनीष कुमार राधानगर

उत्तर: वायरल के लक्षण है, एक बार मलेरिया की भी जांच कराएं।

प्रश्न: एक साल पहले कुत्ते ने काटा था, क्या अब इंजेक्शन लगवा सकता हूं। अनीस खान छिवलहा

उत्तर: एक साल बाद रैबीज इंजेक्शन लगाने का कोई मतलब नहीं है।

प्रश्न: मेरी खांसी सोते समय बढ़ जाती है। बऊवा पांडेय त्रिलोचनपुर

उत्तर: आपको अस्थमा रोग के लक्षण है, दवा ले राहत मिलेगी।

प्रश्न: मेरी बेटी 12 साल की है दवाएं नहीं खा पाती बुखार आ रहा है। शिवानी ज्वालागंज

उत्तर: टेबलेट न खाने पर उसे सीरप दे। कई गोलियां घोलकर देने के लिए आती है। उनका प्रयोग करें।

प्रश्न : सीने में दर्द होता है, गैस भी बनती है। राजेन्द्र सैंबसी

उत्तर: सीने में दर्द केवल हार्ट की परेशानी नहीं गैस बनने पर भी हो सकता है।

प्रश्न: बाए हाथ में दर्द होता है दाए में गांठ बनी हुई है। एके सक्सेना राधानगर

उत्तर: आपको मसल्स की समस्या है, बिटामिन बी काम्पलेक्स ले।

प्रश्न: बुखार, खांसी व उल्टी से परेशान हूं। रानी देवी पक्का तालाब, मनोज औंग

उत्तर: मलेरिया, टायफाइड की जांच व एक बार सीबीसी काउंट भी कराए।

प्रश्न: बार बार जुकाम होती है, सुबह सुबह छींके बहुत आती है। रामेन्द्र एकडला, पुष्कर कोर्रा

उत्तर:आप लोगों को एलर्जी के लक्षण है एक बार जांच कराकर दिखाएं।

प्रश्न:सिर दर्द के साथ भौंहे गिरने जैसी लगती है। अरसद खां राधानगर

उत्तर:आप ब्लड की जांच कराकर अपना ब्लड प्रेसर चेक करा ले।

प्रश्न: पेट साफ नहीं रहता है। सुधीर तिवारी खागा

उत्तर: सोते समय दूध ले, मिर्च मसाला व चिकनाई युक्त भोजन न करें। सलाद अधिक खाएं।

प्रश्न: गांठ में दर्द बना रहता है, इलाज पर भी राहत नहीं है। श्याम हथगाम

उत्तर:आपको गठिया के लक्षण है, गठिया की जांच के साथ कैल्सियम की जांच भी कराए।

प्रश्न: रात में उठने के बाद नींद नहीं आती है। गोल्डी खागा

उत्तर:यह ड्रिप्रेशन की समस्या है न्यूरोलाजिस्ट को दिखाएं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.