प्रधानों ने ब्लाक में डाला ताला
अमौली, संवाद सूत्र : ब्लाक मुख्यालय पर प्रधान संघ ने ताला डाल दिया है, जिससे कामकाज ठप रहा। प्रधान
अमौली, संवाद सूत्र : ब्लाक मुख्यालय पर प्रधान संघ ने ताला डाल दिया है, जिससे कामकाज ठप रहा। प्रधान लखनऊ में प्रदर्शन के दौरान हुए लाठी चार्ज व मनरेगा के बकाया भुगतान का विरोध कर रहे हैं। अमौली प्रधान संघ ने ब्लाक मुख्यालय पर सुबह ताला डाल दिया। ब्लाक में ताला डाल प्रधान संघ के पदाधिकारी मुख्य गेट पर धरने में बैठ गए। इस पर ब्लाक के कर्मचारी लौट गए। प्रधान संघ अध्यक्ष अर¨बद कुमार ने कहा कि प्रधानों के साथ लखनऊ में हुई मारपीट और मनरेगा के भुगतान न किए जाने को लेकर ताला डाला गया है। जब तक प्रधानों की मांगे नहीं मानी जाएंगी। ताला बंद कर धरना जारी रखेंगे। धरने में प्रधान राजू सचान, संजय वर्मा, विर्श्वजीत के अलावा अन्य प्रधान भी बैठे। उधर कार्यवाहक खंड विकास अधिकारी अनिल श्रीवास्तव ने कहा प्रधानों ने ब्लाक में ताला बंद कर रखा है। इस कारण कोई कामकाज नहीं हुआ। इसकी सूचना उच्चाधिकारियों को दे दी गई है।