रोडवेज की टक्कर से टेंपो पलटी, छह घायल
चौडगरा, (फतेहपुर) संवाद सहयोगी : बांदा से कानपुर जा रही राजकीय परिवहन निगम की बस ने रविवार को टेंपो
चौडगरा, (फतेहपुर) संवाद सहयोगी : बांदा से कानपुर जा रही राजकीय परिवहन निगम की बस ने रविवार को टेंपो में जोरदार टक्कर मार दी, जिससे टेंपो सवार 6 लोगों को गंभीर चोटें आई हैं। इन सभी को एंबुलेंस से सीएचसी बिंदकी और पीएचसी गोपालगंज भेजा गया है। टेंपों में 12 लोग सवार थे। बाकी को मामूली चोट आई जो मौके से दूसरे साधनों से घर वापस लौट गए। रविवार की देर शाम बांदा डिपो की बस सवारियां लेकर कानपुर जा रहा थी। ¨बदकी चौडगरा रोड में कल्यानपुर थाना क्षेत्र में अलीपुर गांव के पास सामने आए टेंपो को टक्कर मार दी। बस की टक्कर से टेंपो का संतुलन बिगड़ गया, जिससे टेंपो पलट गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक टेंपो में 12 लोग सवार थे। इसमें 6 को गंभीर चोट आई है। इनमें श्रीदेवी मौहार, माया देवी सिकट्ठनपुर, मुन्नू प्रजाति पूर्व प्रधान अलीपुर, राम करन की पत्नी सावित्री निवासी घाटमपुर व राम ¨सह कानपुर को अस्पताल ले जाया गया है। एसओ कल्यानपुर अंजनि कुमार ¨सह ने बताया टेंपों में दस से बाहर लोग सवार थे। इसमें 6 को ही गंभीर चोट आई थी, पर सभी खतरे से बाहर हैं। सभी का प्राथमिक उपचार कराया गया है।