पेयजल समस्या पर चेयरमैन को घेरा
फतेहपुर, जागरण संवाददाता : पेयजल संकट से जूझ रहे चंदियाना वार्ड के निवासियों ने शुक्रवार को पालिका द
फतेहपुर, जागरण संवाददाता : पेयजल संकट से जूझ रहे चंदियाना वार्ड के निवासियों ने शुक्रवार को पालिका दफ्तर में चेयरमैन का घेराव किया। पालिका प्रशासन की कार्यशैली पर प्रश्नचिन्ह लगाते हुए संकट को दूर करने का प्रस्ताव रखा। आरोप लगाया कि बीस साल से बा¨शदे पानी के संकट से जूझ रहे हैं। एक दिन पानी देने के बाद दस दिन पानी गोल कर दिया जाता है। चंदियाना, रस्तोगीगंज, महारथी जैसे मुहल्ले शहर में शुमार होते हुए गांवों से बदतर हालातों से गुजर रहे हैं। शुक्रवार को घनश्याम, भाऊ, राजाराम गुप्ता, संजय श्रीवास्तव आदि दर्जनों मुहल्ले वालों ने चेयरमैन चंद्र प्रकाश लोधी को दफ्तर में दुखड़ा सुनाया। चेयरमैन श्री लोधी ने आक्रोशित लोगों को विश्वास दिलाया कि वह पानी की समस्या को संज्ञान में लेते हुए निजात दिलाएंगे।
........
विधायक कृष्णा ने ईओ से की बात
शहर के चंदियाना वार्ड की पेयजल समस्या को लेकर खागा विधायक कृष्णा पासवान ने दोपहर में अधिशासी अधिकारी रश्मि भारती से मुलाकात की और पेयजल समस्या पर तत्काल सुधार लाए जाने की बात कही, अन्यथा की स्थिति में वह विधानसभा में मामला उठाएंगी। वार्ड सभासद गोपाल रस्तोगी ने कहाकि पेयजल संकट को लेकर लापरवाही की पराकाष्ठा पार कर दी है। मामले को उन्होंने सीएम, कमिश्नर, डीएम, चेयरमैन और ईओ के संज्ञान में डाल चुके हैं। इसके बाद भी प्रभावी कदम नहीं उठाए गए हैं।